Combination Skin: क्या आप की भी स्किन कहीं ड्राई तो कहीं औयली रहती है? दरअसल, कुछ लोगों की स्किन न पूरी तरह ड्राई होती है और न ही पूरी तरह औयली. कभी यह मौसम के हिसाब से बदलती रहती है, तो कभी चेहरे का कुछ हिस्सा औयली और कुछ ड्राई होता है. इस त्वचा को कौंबिनेशन स्किन कहा जाता है.  इस में एक सामान्य पैटर्न होता है जैसेकि नाक और फोरहेड की स्किन औयली होती है. गालों की स्किन सैंसिटिव होती है और साथ ही बाकि चेहरे की स्किन ड्राई होती है यानि आमतौर पर टीजोन (माथा, नाक और ठोड़ी) में अधिक तेल होता है जबकि गालों पर त्वचा सूखी रहती है.

कौंबिनेशन स्किन की समस्या विशेषरूप से यंग ऐज में देखने को मिलती है क्योंकि हार्मोनल चेंज के कारण सीबम ग्रंथियों का असंतुलन बढ़ जाता है. इस का इलाज करने के लिए सही स्किन केयर रूटीन का पालन करना जरूरी होता है.

नैशनल लाइब्रेरी औफ मैडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर कौंबिनेशन स्किन टाइप वाले लोगों को पता ही नहीं होता कि उन की स्किन का टाइप कौंबिनेशन है. ऐसे लोगों को अपनी स्किन की देखभाल के लिए उपयुक्त प्रोडक्ट्स का चयन करना महत्त्वपूर्ण है, जिस में फेसवाश, मोइस्चराइजर, ऐक्सफोलिएशन और सनस्क्रीन का उपयोग शामिल है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...