Red Lipstick: कई लड़कियों को लगता है रेड कलर की लिपस्टिक मुझ पर कहां अच्छी लगेगी वो तो सुन्दर और खूब गोरी स्किन टाइप वाली लड़कियों पर ही अच्छी लगती होगी. लेकिन बात गलत है. रेड कलर का गोरे रंग से कोई लेना देना नहीं है. बल्कि कई लड़कियों को यह पता ही नहीं होता कि रेड कलर में भी बहुत से शेड्स आते हैं जो हर तरह की स्किन कलर वाली लड़कियों पर सूट करते हैं. बस आपको उन शेड्स के बारे में और रेड लिपस्टिक के बारे में थोड़ी जानकारी पहले से होनी चाहिए, तो आइए जानें -

रेड लिपस्टिक कई तरह के शेड्स में आती हैं, जो हर स्किनटोन पर अच्छी लगती हैं आइये जाने कैसे होते हैं वे शेड्स -

ब्लू-टोन्ड रेड्स (Blue-Toned Reds)

अगर आपका रंग बहुत गोरा है, गेहुंआ या फिर सांवला तो यकीन मानिए यह लिपस्टिक आपके लिए है. इस लिपस्टिक से आपका फेस ही नहीं बल्कि आपके दांत भी चमकेंगे. ये शेड्स नीले रंग के अंडरटोन वाले होते हैं. इनमें भी कई टोन आते है जैसे-

रूबी रेड (Ruby Red): ये एक क्लासिक, सच्चा लाल रंग है.

क्रिमसन (Crimson): इसमें हल्का नीला या बैंगनी रंग का अंडरटोन होता है.

चेरी रेड (Cherry Red): ये हल्का और चमकदार लाल रंग होता है. गहरा लाल शेड होने के कारण यह गेहुंआ और सांवले स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर मौके और किसी भी आउटफिट के साथ मैच होने वाला एक वर्सेटाइल शेड है. अगर आप इसे सैटिन फिनिश में लगाती हैं तो होंठ ज्यादा जूसी और फ्रेश दिखते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...