Body Butter : त्वचा को मुलायम और पोषित बनाए रखने के लिए बाजार में कई तरह के मौइस्चराइजर उपलब्ध हैं लेकिन यदि आप प्राकृतिक और प्रभावी विकल्प की तलाश में हैं तो बौडी बटर और तेल सब से बेहतरीन समाधान हो सकते हैं. प्राकृतिक बौडी बटर और तेल त्वचा की गहराई से नमी बनाए रखते हैं जिस से त्वचा कोमल और स्वस्थ बनी रहती है.
पेश हैं, त्वचा के सूखेपन से बचाव के लिए टौप 5 प्राकृतिक बौडी बटर और तेल के बारे में जानकारी:
अरोमा मैजिक कोकोआ बटर और वैनिला बौडी बटर
कोकोआ बटर और वैनिला से भरपूर यह अल्ट्रानरिशिंग फौर्मूला त्वचा की इलास्टिसिटी और सौफ्टनेस को बनाए रखता है. यह स्ट्रैच मार्क्स को कम करने और त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है. इस में कैरट सीड, व्हीट जर्म और कोकोनट औयल की शक्ति होती है जो त्वचा को गहराई से पोषण देती है. वैनिला इस में एक ऐंटीऔक्सीडैंट इमोलिएंट की तरह कार्य करता है और एक मीठी सुगंध छोड़ता है.
फायदे
त्वचा को गहराई से पोषण देता है.
त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार करता है.
स्ट्रैच मार्क्स और दागधब्बों को कम करता है.
स्वस्थ त्वचा को पुनर्स्थापित करता है.
नौनग्रीसी और एसपीएफ 15 युक्त.
गर्भावस्था के दौरान और बाद में उपयोग के लिए सुरक्षित.
अरोमा मैजिक कोल्ड क्रीम
