Skin Care Tips : बात चाहे गट हैल्थ की हो या फिर स्किन केयर की, पपाया दोनों के लिए बैस्ट है. इस में पाए जाने वाले विटामिंस और ऐंजाइम्स स्किन हैल्थ को बूस्ट करते हैं और उसे बेदाग व ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं. यदि आप के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में पपाया के गुण हैं तो आप की स्किन रैंज है सब से बेहतरीन. आइए, जानें पपाया के कुछ और फायदे:

पपाया में लाइकोपिन ऐंटीऔक्सीडैंट पाया जाता है जो ऐजिंग साइंस को कम करने में मदद करता है. यह फ्री रैडिकल डैमेज से फाइट कर रिंकल्स की रोकथाम करता है.

इस में पाए जाने वाले ऐंजाइम्स पपैन और काइमोपपैन डैड स्किन को हटा कर बंद पोर्स को ओपन करते हैं जिस से ऐक्ने की समस्या कम हो जाती है. यह विटामिन ए से भरपूर होता है जो कि ऐक्ने की रोकथाम बेहतर तरीके से करने के लिए जाना जाता है.

ऐंजाइम्स, बीटाकैरोटीन, फाइटोकैमिकल्स और विटामिंस से भरपूर पपाया में स्किन लाइटनिंग के गुण भी पाए जाते हैं. इस के गुणों से भरपूर स्किन लाइटनिंग प्रोडक्ट डार्क स्पौट्स कम करने में सहायक होता है.

इस के गुणों से भरपूर फेस वाश का नियमित इस्तेमाल चेहरे से पौल्यूटैंट्स हटाता है और फेस को ग्लोइंग बनाए रखने से मदद करता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...