Skin Care Tips :  हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर मिनटों में समर रैडी लुक पाना है, तो यह जानकारी आप के लिए ही है... गरमियों में आप के पास फैशनेबल और स्टाइलिश कपड़े पहनने के बहुत से औप्शंस होते हैं. आप बैकलेस और स्लीवलेस ड्रैसेस जैसे गाउन, औफशोल्डर ड्रैस, मिनीज, शौर्ट्स, क्रौप टौप्स, सिंगल शोल्डर्ड ड्रैस, नूडल्स स्ट्रेपी, स्लिटेड एंड वनपीस वगैरह कितने ही आउटफिट्स पहन कर दूसरों को मंत्रमुग्ध कर सकती हैं.

मगर इस के लिए साफ चमकती त्वचा का होना भी जरुरी है यानी आप को अपनी बाहों, टांगों, अंडरआर्म्स और पीठ के हिस्सों को बालरहित साफ और कोमल रखना होगा और इस के लिए अनचाहे बालों से छुटकारा पाना होगा.मसलन शौर्ट्स पहननी है तो चिकनी टांगों की ख्वाहिश होती है, समुद्र तट पर जा कर स्विमिंग का आनंद लेना है तो अपनी बिकिनी लाइन से अनचाहे बालों से छुटकारा पाना जरुरी है, बैकलेस या औफ शोल्डर ड्रैसेस के लिए बैक की स्किन को क्लीन रखना मस्ट है. इसी तरह स्लीवलेस ब्लाउज या ड्रैसेस पहनने के लिए बाहों का चिकना होना जरूरी है.

हेयर रिमूवल क्रीम हैं बेस्ट औप्शन

बाल साफ करना या हेयर रिमूवल एक ऐसी प्रक्रिया है जिस के द्वारा शरीर से बालों को हटाया जाता है. अनचाहे बाल एक बड़ी परेशानी हो सकते हैं और ऐसे में एक अच्छी क्वालिटी वाला हेयर रिमूवल या बाल साफ करने वाली क्रीम खासे सहायक सिद्ध हो सकते हैं. ये मौइस्चराइजिंग और पौष्टिक एजेंटों से युक्त होती है, जो आप की त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वैसे बाजार में कई हेयर रिमूवल विकल्प मौजूद हैं, जिन में शेविंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेयर रिमूवल क्रीम ,लेजर और इलैक्ट्रोलाइसिस शामिल हैं.हेयर रिमूवल के लिए सही औप्शन चुनना भी महत्त्व रखता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...