Facial cleansing tips : हर महिला फ्रैश लुक मैंटेन रखना चाहती है लेकिन पौल्यूशन और डर्ट का असर चेहरे पर पड़ता ही है. इसलिए अपनी स्किन को क्लीन रखना बहुत जरूरी हो जाता है. इस के लिए सिर्फ फेस को वाश करने से बात नहीं बनेगी. स्किन के सही ट्रीटमैंट के लिए क्लींजिंग सब से पहला स्टैप है जिस से आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकती हैं.
आइए, जानें कैसे:
क्लींजर लगाने के फायदे
दिनभर की धूलमिट्टी और गंदगी से चेहरे का रंग फीका पड़ जाता है जिस क्लीन करने के लिए हम फेस वाश या क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं. ये प्रोडक्ट्स चेहरे से डस्ट को साफ करने, स्किन पोर्स को क्लीन करने और उन में तेल जमा होने से रोकते हैं. साथ ही मुंहासे और ब्लैकहैड्स की समस्या को भी कम करने में मदद करते हैं.
कैसे करें यूज
सब से पहले चेहरे को धो लें.
क्लींजर को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा कर भी रख सकती हैं.
चेहरे को धोने के लिए कुनकुना पानी इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि ज्यादा गरम पानी स्किन को ड्राई कर देगा और ज्यादा ठंडा स्किन के पोर्स बंद कर देगा.
चेहरे पर क्लींजर लगाने के बाद उसे हलके हांथों से रब करें. इस से गंदगी को आसानी से हटाया जा सकता है.
