चेहरा कितना भी खूबसूरत क्यों न हो समय के साथ स्किन में कुछ बदलाव आना बिलकुल नौर्मल है. कभी स्किन थोड़ी डल और थकी हुई लगने लगती है, कभी ड्राइनैस बढ़ जाती है तो कभी फाइन लाइंस, अनइवन टैक्स्चर और ढीली पड़ती स्किन परेशान करने लगती है. ऐसे में सिर्फ ऊपर से लगाई जाने वाली क्रीम्स और सीरम्स हमेशा काफी नहीं होते. यहीं से मैसोथेरैपी जैसी मौडर्न स्किन रिजुवेनेशन टैक्नीक की जरूरत सम झ आती है.
नाम सुन कर बहुत सी महिलाओं को लगता है कि यह कोई बहुत कौंप्लिकेटेड या पेनफुल ट्रीटमैंट होगा लेकिन असल में मैसोथेरैपी एक मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर है जिस में स्किन की जरूरत के हिसाब से चुने गए इन्ग्रीडिएंट्स को बहुत कम मात्रा में स्किन की सही लेयर तक पहुंचाया जाता है.
स्किन कंडीशन और ट्रीटमैंट
सीधी भाषा में कहें तो मैसोथेरैपी स्किन तक ऐक्टिव इन्ग्रीडिएंट्स पहुंचाने का एक तरीका है. इस में बहुत बारीक नीडल्स या कुछ स्पैशल डिवाइसेज की मदद से चुने हुए इन्ग्रीडिएंट्स को स्किन की ऊपरी परत के नीचे, तय डैप्थ पर दिया जाता है. क्या इस्तेमाल होगा यह पूरी तरह आप की स्किन कंडीशन और ट्रीटमैंट गोल पर डिपैंड करता है.
उदाहरण के लिए कुछ फेशियल मैसोथेरैपी प्रोटोकाल्स में ह्यालूरोनिक ऐसिड, विटामिंस, अमीनो ऐसिड्स, ऐंटीऔक्सीडैंट्स या दूसरे स्किन सपोर्टिंग इन्ग्रीडिएंट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. हर किसी के लिए एक ही ‘कौकटेल’ सही हो ऐसा जरूरी नहीं है. इसलिए अच्छी मैसोथेरैपी की शुरुआत ट्रीटमैंट से नहीं बल्कि स्किन असैसमैंट से होती है.
