क्या आपके भी नाक और आस पास की त्वचा पर ब्लैकहेड हो गए हैं और आप उससे काफी परेशान हैं, अगर हां तो आज की ये खबर हम खास आपके लिए लेकर आए हैं. इस खबर में दिए गए उपाय को अपनाकर आप सचमुच अपने नाक से ब्लैकहेड हटा कर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं.
1. सरसों और तेल
1 चम्मच सरसों लीजिये और 2 चम्मच बादाम या कोई अन्य तेल ले कर मिला लीजिये. इस मिक्सचर को अपने चेहरे पर पहले क्लौकवाइज घुमाइये और फिर एंटी क्लौकवाइज दिशा में रगड़िये. इसको 3 से 4 बार करने के बाद चेहरे को पानी से धो लीजिये. ब्लैकहेड गायब हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें- बालों को मजबूत व शाइनी बनाने के लिए लगाएं जैतून का तेल
2. सरसों, नींबू और शहद
1 चम्मच राई, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस ले कर मिला लीजिये और 2-3 मिनट तक चेहरे पर रगडिये. इस स्क्रब से चेहरे के डेड सेल हटेंगे और ब्लैकहेड भी हटेंगे. इस स्क्रब से आपको मिलेगा ग्लो करता हुआ चेहरा.
3. सरसों और एलो वेरा
मसटर्ड और एलोवेरा जेल चेहरे के लिये एक बहुत ही अच्छा कौम्बिनेशन है, जो चेहरे को साफ करता है और गंदगी को निकाल फेकता है. 1 चम्मच सरसों और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अपने चेहरे पर स्क्रब कीजिये.
