आज अधिकांश महिलाएं अपने फेस की स्किन को तो खूबसूरत बनाने के लिए प्रयास करती हैं, जिसके लिए बाथरूम शेल्वस व अपनी मेकअप किट में फेसवाश, मॉइस्चराइजर, एक्सफोलिएटर्स व स्किन की केयर के विभिन ब्यूटी ट्रीटमेंट्स रखती हैं. लेकिन शरीर से आने वाली दुर्गंध के प्रति ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं. जिससे उन्हें अपने फ्रैंड्स व अपनों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है. खासकर अब जब गर्मियों की शुरुवात हो गई है तो शरीर से ज्यादा पसीना आने के काऱण दुर्गंध आने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि वे स्किन के साथसाथ शरीर के आने वाली दुर्गंध पर भी ध्यान दें, ताकि उनकी ओवरआल पर्सनालिटी निखर कर आ सके.
बता दें कि पसीना आना एक सामान्य सी स्तिथि है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी माना जाता है. क्योंकि पसाने के जरिए शरीर से विषैले प्रधर्त बाहर जो निकलते हैं और साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है. लेकिन समस्या तब उत्पन होती है जब हमारी त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया पसीने में मौजूद प्रोटीन को तोड़ना शुरू करते हैं , जिसके कारण शरीर से बदबू आनी शुरू हो जाती है, जिसके कारण हमें दूसरों के सामने खड़े होने में शर्मिंदगी महसूस होने लगती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में ही कुछ ऐसी चीजें हैं , जिन्हें इस्तेमाल करके आप शरीर की दुर्गंध से निजात पा सकते हैं. तो जानते हैं इस बारे में स्किनवर्क्स की फाउंडर नेहा जुनेजा से.
