कभी-कभी मेकअप किट अपडेट रखने के बावजूद भी ड्रैसिंगटेबल के दराज से मेकअप किट निकालने पर फाउंडेशन सूख चुका होता है, तो लिपस्टिक गरमी में पिघल चुकी होती है. सारी मेकअप किट अस्तव्यस्त. ऐसे में गुस्सा आता है और पार्टी में जाने का मूड ही नहीं रहता. मगर ऐसी स्थिति में परेशान होने के बजाय खराब हुए कौस्मैटिक प्रोडक्ट्स के विकल्प इस्तेमाल कर सकती हैं.

मसकारा: मसकारा न होने पर पैट्रोलियम जैली का प्रयोग किया जा सकता है. पलकों पर पैट्रोलियम जैली लगाएं. ऐसा करने से मसकारे के बिना भी आईलैशेज घनी व चमकदार नजर आती हैं.

ब्लशर: ब्लशर की जगह लिपस्टिक का प्रयोग किया जा सकता है. ध्यान रहे कि लिपस्टिक अधिक क्रीमी होती है. ऐसे में लिपस्टिक गालों पर उंगली से लगाने के बाद अच्छी तरह फैलाएं. फाइनल टच के लिए टिशू पेपर से अतिरिक्त शाइन व औयल पोंछ लें.

लिपस्टिक: होंठों पर ब्लशर के इस्तेमाल से लिपस्टिक की कमी नहीं खलती. सब से पहले क्रीम या मौइश्चराइजर लगा कर होंठों को सौफ्ट करें. अब ब्रौंज ब्लशर को उंगली से होंठों पर लगाएं और होंठों पर अच्छी तरह फैलाएं.

फाउंडेशन: यदि फाउंडेशन नहीं है, तो उस की जगह लूज पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर वह भी न हो तो कंसीलर का प्रयोग करें. दोनों को मौइश्चराइजर में मिला कर इस्तेमाल करना चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...