किसी पार्टी में जाना हो और काम की व्यस्तता में समय न मिले, तो भागमभाग में तैयार होकर पार्टी में जाना तब अखर जाता है, जब सभी महिलाएं सही मेकअप में होती है और हम पार्टी में खुद को कम आंकते हैं. लेकिन आप टेंशन मत लीजिए इसका इलाज है हमारे पास. जानिए खूबसूरत दिखने के लिए मिनटों में कैसे करें मेकअप -

2 मिनट में मेकअप - दो मिनट का समय निकालना कोई मुश्किल काम नहीं है. ये आसान और असरदार भी है. सबसे पहले चेहरे पर फाउंडेशन व आंखों पर लाइट कलर का आई शेडो लगाएं.

चिकबोन पर लाइट शेड का ब्लश ऑन और होठों पर लिप ग्लॉस लगाएं. इस तरह आप 2 मिनट में सॉफ्ट और सोफेस्टिकेटेड लुक के साथ तैयार हो सकती हैं. रोजमर्रा के लिए इतना मेकअप काफी है.

5 मिनट में मेकअप - स्पेशल यानी खास मौके पर जाना हो तो पहले फाउंडेशन लगाएं फिर कॉम्पेक्ट से फाइनल टच दें. इस बार आंखों पर भी थोड़ा ज्यादा मेकअप करें. पहले लाइनर फिर लाइट शेड या दो शेड को मिलाकर आई शेडो लगाएं. आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं. चिकबोन पर हल्के पिंक या पीच शेड का ब्लश ऑन लगाएं. होठों का मेकअप हल्का रखें. होंठो के लिए लिप ग्लॉस ही काफी है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...