Nose Makeup: जबजब बात परफेक्ट चेहरे की आती है तो ऐसा माना जाता है कि लंबे बाल, बड़ी आंखें, डार्क पिंक लिप्स और तीखी और पतली नोज होना बेहद जरूरी है. अक्सर आपने देखा और सुना भी होगा कि लोग पतली और सुंदर नोज पाने के लिए, उसे सही शेप देने के लिए और तीखी दिखाने के लिए सर्जरी तक का सहारा ले लेती है पर रिजल्ट उतना अच्छा नहीं मिलता. ऐसे में आप अपनी नोज को सही लुक देने के लिए मेकअप का प्रयोग भी कर सकती हैं. इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं. नोज को सही शेप देने के लिए आप इन तरीकों का सहारा ले सकते हैं.
नोज पर डौट लगाकर करें मेकअप
नोज पर जो भी मेकअप लगाएं उसके डौट लगाएं और फिर उन्हें आराम से थपककर एक समान ब्लेंड करें. इससे नोज भी पतली लगेगी.
नोज पर फाउंडेशन अप्लाई करें
अपने नेचुरल टोन से एक शेड डार्क फाउंडेशन चुनें. इस फाउंडेशन को एक पतली लाइन में अपनी नाक के ब्रिज के ऊपर, अपनी आंखों के बीच से शुरू करते हुए और टिप और नोस्ट्रिल (nostrils) के ठीक पहले खत्म करते हुए, लगाएं.
ये फाउंडेशन आपकी नोज की सेंटर लाइन को हाइलाइट करता है, जो आपके डार्क फाउंडेशन के द्वारा तैयार किए "शैडो" को और भी ज्यादा प्रभावी बना देता है. फाउंडेशन और कंसीलर को अच्छे तरह ब्लेंड करें और उसे स्किन टोन के साथ मिक्स कर लें. यह जरूर चेक करें कि आपकी स्किन टोन सभी जगह एक बराबर है या नहीं. ऐसा करने से आपकी त्वचा अधिक क्लीयर और नेचुरल लगेगी.
