False Eyelashes: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आईशैडो, आईलाइनर और मसकारा तो जरूरी है ही साथ ही आईलैशेज भी आई मेकअप का एक जरूर हिस्सा होता है. फाल्स आईलैशेज लगा कर आप अपनी आंखों को बड़ा और खूबसूरत दिखा सकती हैं. लेकिन ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.
आईलैशेज लगाने के लिए क्या सामान चाहिए
- नकली आईलैशेज
- मसकारा
- आईलाइनर
- आईलैश
- ग्लू
- चिमटी
फाल्स आईलैशेज कितने तरह की होती हैं
फाल्स लैशेज हर टाइप में अवेलेबेल हैं और आप इन्हें अपनी चौइस के अनुसार चुन सकती हैं. सिंगल लेयर से ले कर रैनबोज और ग्लिटर आईलैशेज तक, इन में आप को बहुत से औप्शन मिल जाएंगे. आप की पूरी लैश लाइन को कवर करने के लिए हैवी लैशेज, क्लस्टर लैशेज या स्ट्रिप और यहां तक कि मैग्नेटिक वाले भी जो आसानी से लगाए जा सकते हैं. साथ ही आप को ह्यूमन हेयर से लेकर सिंथेटिक फाइबर तक, हर चीज से बनी पलकें मिल जाएंगी.
इस के आलावा अगर आप की आंखें बड़ी हैं तो थोड़ी लंबी और घनी पलकें बेहतर रहेंगी, वहीं अगर आप की आंखें छोटी हैं तो छोटी और पतली पलकें चुनें.
2 तरह के फाल्स आईलैशेज आते हैं
बाजार में 2 तरह के फाल्स आईलैशेज आते हैं. ग्लू वाले और मैग्नेटिक लैशेज. ग्लू लैशेज सस्ते तो होते हैं, लेकिन ये लौंग लास्टिंग नहीं होते. साथ ही इन्हें लगाना भी मुश्किल होता है. यदि ग्लू सही से न लगें तो ये उखड़ जाते हैं या लैशेज अलग से लगे हुए भी नजर आते हैं. वहीं, मैग्नेटिक लैशेज लगाने में बेहद आसान होते हैं और इन्हें बारबार यूज किया जा सकता है. ये थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन सुविधाजनक होने से इन की कीमत खलती नहीं. इन्हें लगाने के लिए ग्लू की जरूरत नहीं होती. बस, ओरिजनल लैशेज पर मसकारा लगा कर इसे लगाया जाता है और इस के मैग्नेट्स को अच्छी ग्रिप मिल जाती है. ये लौंगलास्टिंग होता है और जब तक इन्हें उतारा न जाएं ये अपनी जगह पर फिक्स रहते हैं.
