Hair Care: सर्दियां जहां एक ओर ठंडक और आराम ले कर आती हैं, वहीं दूसरी ओर हमारी बालों की सेहत और रंग (कलर) के लिए चुनौती भी बन जाती हैं. ठंडी हवाएं, रूखी हवा और गरम पानी से धोना, ये सब मिल कर बालों की नमी छीन लेते हैं, जिस से हेयर कलर जल्दी फीका पड़ने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने कलर्ड बालों की सही देखभाल करें ताकि वे सर्द मौसम में भी चमकदार और हैल्दी रहें.

हाइड्रेशन है सब से जरूरी

सर्दियों की सब से बड़ी समस्या है ड्राइनैस. जब स्कैल्प और बालों से नमी खत्म होती है, तो कलर डल दिखने लगता है.

  • हफ्ते में 1-2 बार डीप कंडीशनिंग मास्क लगाएं.
  • ह्याल्युरोनिक एसिड, और्गन औयल या शीया बटर वाले हेयर क्रीम और सीरम यूज करें.
  • बाल धोने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें.
  • कलर सेफ शैंपू और कंडीशनर चुनें.

सामान्य शैंपू में सल्फेट (एसएलएस/एसएलइएस) होते हैं जो कलर को जल्दी निकाल देते हैं.

  • इस्तेमाल करें सल्फेट फ्री, पैरबेन फ्री और कलर प्रोटैक्ट फौर्मूला वाले शैंपू.
  • शैंपू करते समय गुनगुने पानी का उपयोग करें. बहुत गरम पानी बालों का कलर फीका करता है.
  • सूरज की किरणों और हीट से बचाव करें.
  • सर्दियों में भले धूप अच्छी लगती हो, लेकिन यूवी किरणें हेयर कलर को औक्सीडाइज कर देती हैं.
  • बाहर निकलते समय यूवी प्रोटेक्शन सीरम या स्प्रे का उपयोग करें.
  • हेयर ड्रायर या स्ट्रैटनर का उपयोग सीमित करें और हमेशा हीट प्रोटेक्ट स्प्रे लगाएं.

औयलिंग का स्मार्ट तरीका

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...