चेहरा आपकी पर्सनैलिटी का आईना होता है तभी तो इस पर ध्यान देना जरूरी होता है. लेकिन प्रदूषण, धूलमिट्टी, गंदगी और पसीना चेहरे की स्किन पर चिपक कर चेहरे के नेचुरल ग्लो को छीन लेते हैं और स्किन को डल बना देते हैं. इसलिए आपकी मुरझायी स्किन को पहले से भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए स्पावेक ने भारत की पहली सी बेस्ड आयुर्वेदा रेंज निकाली है, क्योंकि ये आपकी स्किन की केयर करते हैं और इनकी जापानी टेक्नॉलजी से बने प्रौडेक्ट आपकी स्किन को फ्रैश और ग्लोइंग बनाते हैं, जिसे देख हर कोई आपका दीवाना हो जाता है.
1. क्लींजिंग है जरूरी
प्रदूषण की मार चेहरे पर भी पड़ती है, जो चेहरे की चमक छीन लेती है इसलिए चेहरे पर निखार के लिए सिर्फ मेकअप लगाने से ही काम नहीं चलता है बल्कि चेहरे की स्किन को अंदर से साफ करना होता है ताकि फैस्टिवल में आपकी स्किन दिनभर फ्रैश नजर आए. इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्पावेक आयुर्वेदा रिजूवनेट फेस क्लींजर लेकर आया है, जिसे चेहरे पर लगाते ही इससे निकलने वाले झाग एकदम शानदार क्रीमी फोम में बदल जाते हैं और स्किन की कंडीशनिंग करते हैं ताकि चेहरे पर मौजूद तेल, धूल और प्रदूषण साफ हो जाए और आपकी स्किन की खोई प्राकृतिक चमक व सुंदरता लौट आए.
