हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन का टेक्सचर सोफ्ट , स्मूद होने के साथ हमेशा जवां नजर आए. इसके लिए कभी घरेलू टिप्स अपनाती हैं , तो कभी पार्लर का रुख करती हैं . मन में यही चाहा होती है कि उनकी स्किन बस हर दम चमकती दमकती रहे. लेकिन सिर्फ कभी कभार स्किन की देखभाल करने से स्किन की हैल्थ ठीक नहीं होती है, बल्कि उसके लिए रेगुलर स्किन को पैंपर करने की जरूरत होती है. ऐसे में लेटेस्ट स्किन केयर प्रोडक्ट में आजकल ह्यलुरोनिक एसिड सीरम काफी डिमांड में है, जो न सिर्फ स्किन को स्मूद बनाने में सक्षम है, बल्कि इसके रेगुलर इस्तेमाल करने से मात्र कुछ ही हफ्तों में स्किन अंदर से खिल भी उठती है. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

क्या है ह्यलुरोनिक एसिड

ह्यलुरोनिक एसिड एक हुमेक्टैंट के रूप में प्रयोग किया जाता है. जो एक ऐसा पदार्थ है , जो स्किन में पानी को होल्ड करने का काम करता है और  स्किन की आउटर लेयर को हाइड्रेट करके स्किन की रंगत को इंप्रूव करता है. जिससे स्किन ज्यादा ग्लोइंग व यूथफुल लगने लगती है. बता दें कि ह्यलुरोनिक एसिड त्वचा को संरचना देने वाला मुख्य घटक होता है. जो स्किन को प्लंप व हाइड्रेट करता है. ह्यलुरोनिक एसिड के मोलिकुलिस में ये प्रोपर्टी होती है कि वे पानी को अपने से 1000 गुना ज्यादा सोखने की क्षमता रखते हैं, जिसके कारण ये स्किन को हाइड्रेट रखते हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...