सांवली त्वचा के नाम से ही हम भारतीय अपनी सुंदरता में कमी महसूस करने लगते हैं. कई महिलाएं तो सांवले रंग को ले कर हीनभावना का शिकार हो जाती हैं, जबकि सांवलासलोना रंग अधिक आकर्षित करता है. अगर एक ब्यूटीशियन की नजर से देखा जाए तो हर तरह की रंगत खूबसूरत होती है. सिर्फ जरूरत है अपनी त्वचा को पहचानने की और उसे संवारने की.

सांवली त्वचा की देखभाल

रोज सुबह नहाने से पहले 1 चम्मच कच्चा दूध, 1 चुटकी नमक, 2 बूंदें नीबू का रस व 2 बूंदें शहद डाल कर 5 मिनट तक चेहरे पर लगाएं. बाद में साफ पानी से चेहरा धो लें.

हफ्ते में 2 बार चंदन व गुलाबजल का फेस पैक जरूर लगाएं.

धूप में सांवली त्वचा गोरी त्वचा से ज्यादा प्रभावित होती है. इसलिए हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें.

किसी अच्छी कंपनी के वाइटनिंग फेस वाश से चेहरे को दिन में 2 बार जरूर धोएं.

रात को सोते समय अपनी त्वचा के अनुसार वाइटनिंग क्रीम लगाएं.

ये भी पढ़ें- ब्यूटी सोप से निखारें Skin

भोजन

दिन में 10-12 गिलास पानी जरूर पीएं.

संतरा, मौसमी, अनन्नास और आंवला जैसे फल अधिक खाएं.

विटामिन सी वाली चीजें अधिक इस्तेमाल करें.

दिन में 2 बार दूध पीएं.

खाली पेट खुली हवा में सैर करें.

वस्त्र

सांवली त्वचा वालों को अधिक भड़कीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...