Monsoon Skin Care : मानसून में गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन स्किन प्रौब्लम बढ़ जाती है. इस मौसम में उमस बढ़ने के कारण कील-मुंहासे, पिंपल्स, चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल की समस्या होने लगती है. बारिश के मौसम में स्किन केयर रूटीन में बदलाव कर इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं.
https://www.instagram.com/reel/C8t-PCJMwKB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
गुनगुने पानी से धोएं चेहरा
बारिश के दिनों में कोशिश करें कि आप अपना चेहरा गुनगुने पानी से धोएं. इससे औयली स्किन की समस्या कम होती है. दरअसल मानसून में मुंहासे और पिंपल्स की प्रौब्लम बढ़ जाती है. रोजाना गुनगुने पानी से चेहरा धोने के बाद इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं.
खूब सारा पानी पिएं
ग्लोइंग स्किन के लिए बौडी को हाइड्रेटेड करना जरूरी है. कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से चेहरा डल नजर आता है. चेहरे पर नेचुरल ग्लो के लिए खूब पानी पिएं.
स्किन को मॉइस्चराइज करें
चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम करने के लिए एक अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें.इससे रोजाना चेहरे पर मसाज करें.
चेहरे पर करें स्क्रब
स्किन को एक्सफोलिएट करने से ओपन पोर्स में जमी गंदगी दूर होती है. अगर आपके पास टाइम की कमी है, तो हफ्ते में एक बार चेहरे पर स्क्रब जरूर करें, इससे आपकी स्किन कील-मुंहासों से राहत पा सकती हैं.
