जब आप प्रैगनैंसी प्लान कर रही होती हैं और इसी बीच आप को जब पता चलता है कि आप ने कंसीव कर लिया है तो आप की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. ऐसा लगने लगता है जैसे पूरी दुनिया ही बदलने वाली हो.
यही बात स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर भी लागू होती है. भले ही आप की कैबिनेट मेकअप के सामान से भरी हुई हो, जो आप की स्किन को खूबसूरत व ग्लोइंग बनाने का काम करता हो, लेकिन प्रैगनैंट होते ही आप के शरीर की तरह आप की स्किन में भी कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं, हारमोंस का संतुलन बिगड़ने की वजह से स्किन में नमी कम होने के साथसाथ स्किन ज्यादा सैंसिटिव जो होने लगती है.
इसलिए अब न तो आप पहले की तरह अपने रूटीन को फौलो कर पाती हैं और न ही स्किन केयर रूटीन को. अब आप को जरूरत होती है अपने स्किन केयर रूटीन में उन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को शामिल करने की, जो प्रैगनैंसी में आप के व आप के बच्चे के लिए सही व सेफ हो.
अनेक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि प्रैगनैंट महिला को प्रैगनैंसी के दौरान कैमिकल्स से दूरी बना कर रखना बहुत जरूरी है. तो जानते हैं उन कैमिकल्स के बारे में कौस्मैटोलौजिस्ट पूजा नागदेव से:
