खूबसूरती के लिए जितना समय हम अपने बाल और स्किन को देते हैं अगर उतना ही ध्यान अपने नाखूनों का भी रखे तो हमारे नाखून भी काफी खूबसूरत लगने लगेंगे. आप घर पर ही नाखूनों की बेहतर देखभाल कर नेल आर्ट के जरिए हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं.

एक कोड में लगाएं नेल आर्ट

कोई भी इंसान दोनों हाथों पर नेलपेंट से कलाकारी नहीं दिखा सकता. ऐसे में नेल आर्ट टिप्स नेल डिजाइन के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं. प्लास्टिक जिप्लॉक बैग पर अपना डिजाइन ड्रॉ करें और उसे सूखने दें. अब उसे निकाल दें और अपने नेल्स पर चिपका दें. अगर आप अपने नेल्स पर न्यूड कलर भी अप्लाई करती हैं तो इसका भी अपना अलग तरीका है.

कोई भी नेल पेंट एक कोट या फिर दो कोट में ही लगाना चाहिए. अगर आप उससे ज्यादा कोट लगाती हैं तो नेलपेंट की शाइनिंग चली जाती है. आप कुछ देर के लिए मार्बल्स नेल्स की डिजाइन पाना चाहती हैं तो प्लास्टिक रैप का इस्तेमाल करें. पहले नेल को किसी बेस कलर से पेंट करें और बाद में इसे सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद डबल कोट नेलपॉलिश अप्लाई करें. अब किसी क्रम्बल प्लास्टिक पीस को नेल के उपर चिपकायें. जब प्लास्टिक रैप गीले नेल्स पर टच करता है तो नेल्स में मार्बल्स इफेक्ट आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...