Glowing face : हफ्ते में 2-3 बार ही फेस मास्क लगाएं. स्किन टाइप के अनुसार ही मास्क चुनें तभी लौंगलास्टिंग रिजल्ट मिलेगा. यह न सोचें कि ज्यादा देर तक लगाए रखने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा. पैक पर लिखे समय के बाद मास्क रिमूव कर दें. स्किन सैंसिटिव है तो पहले पैच टैस्ट कर लें.
आजकल हर बड़े शहर में एक्यूआई 200 के ऊपर ही रहता है और डस्ट तो हवा में ऐसे घुलमिल चुकी है कि मानो उसी का हिस्सा हो. समर सीजन में यह पौल्यूशन और डस्ट चेहरे के ग्लो को फीका कर देती है. लेकिन इन सब के बावजूद काम पर तो जाना ही है. तो फिर चेहरे के ग्लो को कैसे बनाए रखा जाए. अब पार्लर जाने का समय हर किसी के पास नहीं होता तो क्या मार्केट में मिलने वाले फेस मास्क आप की स्किन के लिए आसान और असरदार विकल्प बन सकते हैं, आइए, जानते हैं:
फेस मास्क क्यों जरूरी
फेस मास्क स्किन को गहराई से साफ करता है और इस के नियमित इस्तेमाल से डैड स्किन हटती है. कुछ फेस मास्क टैनिंग और सनबर्न की समस्या में भी कारगर साबित होते हैं. ड्राई स्किन की समस्या हो या पिगमैंटेशन यह दोनों को कम करता है. रैडीमेड फेस मास्क लगाना और हटाना दोनों ही आसान हैं.
इस से स्किन हाइड्रेटेड रहती है और पिंपल्स हलके होते हैं. इस के नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर नैचुरल ग्लो आता है.
औयली स्किन वालों के लिए यह जरूरी भी है और असरदार भी. हां, जब इसे खरीदें तो अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें.
टाइप्स औफ फेस मास्क
बाजार में स्किन टाइप और कंफर्ट के हिसाब से अलगअलग तरह के फेस मास्क मिलते हैं. आइए, इन में से कुछ के बारे में जानते हैं कि ये आप की स्किन को कैसे ग्लोइंग बनाएंगे:
क्ले मास्क: यह मास्क औयली स्किन के लिए बैस्ट है क्योंकि यह स्किन से ऐक्स्ट्रा औयल सोख लेता है और पोर्स को क्लीन करता है. इस तरह आप की स्किन लंबे समय तक ग्लो करती है और औयली नहीं दिखती.
शीट मास्क: यह मास्क तुरंत ग्लो पाने के लिए बैस्ट है. पार्टी में जाना हो या डेट पर फटाफट इसे अप्लाई करें और कुछ ही देर में पाएं ग्लोइंग स्किन. इस की खास बात है कि यह स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है. ट्रैवल करते समय आप इसे कैरी कर सकती हैं और जब चाहें सैल्फी परफैक्ट ग्लोइंग फेस पा सकती हैं.
पीलऔफ मास्क: यह उन के लिए बैस्ट है जिन्हें ब्लैकहैड्स की समस्या ज्यादा रहती है. यह ब्लैकहैड्स को रिमूव कर स्किन को स्मूद और शाइनिंग बनाता है.
जैल मास्क: सैंसिटिव स्किन के लिए जैल मास्क से बेहतर कोई और मास्क नहीं. यह स्किन को अंदर से साफ करने के साथसाथ उसे कूल फील भी कराता है.
इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें
कैसे लगाएं फेस मास्क
इसे लगाने से पहले चेहरे को पानी से धोने के बाद क्लींजिंग करें. क्लींजिंग करने के बाद जैंटल फेस स्क्रब से चेहरे को साफ करें ताकि बची हुई डर्ट भी चेहरे से साफ हो जाए. अब अपनी स्किन टाइप के अनुसार चुना गया फेस मास्क अप्लाई करें. पैक पर लिखे समय के अनुसार या फिर लगभग 15 मिनट के लिए इसे रहने दें.
अब इसे पानी की सहायता से निकाल लें. मास्क हटाने के बाद सीरम मसाज करेंगी तो ऐक्स्ट्रा ग्लो मिलेगा. फिनिश करने के लिए नौनस्टिकी मौइस्चराइजर लगाना न भूलें.
हलदी, चंदन पाउडर, मुलतानी मिट्टी और गुलाबजल मिला कर मास्क बनाने के नुसखे बनाने वालों से दूर रहें क्योंकि इन का कोई साइंटिफिक आधार नहीं होता और आप को इन्हें मिक्स करने की सही मात्रा भी नहीं पता होती. बाजार में मिलने वाले फेस मास्क आप की स्किन को बिना ज्यादा मेहनत के ग्लोइंग बना सकते हैं. बस सही मास्क चुनें और नियमित रूप से इस्तेमाल करें.
