Vitamins for glowing skin : अच्छी डाइट स्वास्थ्य जीवन की नीव होती है यदि हमें बीमारियों से दूर रहना है तो जरूरी है कि हमें पोषक तत्वों को एक संतुलित डाइट के साथ लेना चाहिए. ठीक उसी तरह हमें यदि ग्लोइंग और स्वास्थ्य स्किन चाहिए तो हमें अपनी स्किन को जरूरी विटामिन की जरूरत होती है तो चलिए जानते हैं कि वह कौन से विटामिन्स हैं जो आपके चेहरे की रंगत को बरकरार रखते हैं साथ ही एंटी एजिंग का काम भी करते हैं.
जरूरी विटामिन
त्वचा के लिए ई, सी, ए, के और बी3 विटामिन्स बेहद जरूरी होते हैं, क्योंकि ये त्वचा के स्वास्थ्य और उसकी मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
विटामिन-सी -इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेट होता है जो फ्री रेडिकल्स के नुकसान से स्किन को प्रोटेक्ट करता है यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और त्वचा को लचीला व मजबूत करता है.
विटामिन ई – त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है.इसमें एंटीएजिंग गुण भी होते हैं जो स्किन पर एजिंग को रोकने का काम करता है.
विटामिन ए -त्वचा की नवीनीकरण प्रक्रिया को बेहतर करता है इनमें रेटिनॉइड्स होते हैं, हाइपरपिगमेंटेशन से बचाते हैं और घाव भरने और सेल टर्नओवर की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं.
विटामिन बी3 – त्वचा की नमी को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.
संतुलन है जरूरी
बॉडी में विटामीन का संतुलन होना बहुत जरूरी है क्योंकि यदि ज्यादा होंगे तो भी यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचते हैं और कम होंगे तो भी . विटामिन्स की कमी से त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे सूजन, रूखापन, दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स, पिगमेंटेशन, रूखी-बेजान त्वचा और उम्र बढ़ने के संकेत उत्पन्न हो सकते हैं. साथ ही कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
क्या करें
अच्छी डाइट लें जिसमें अधिकतर फल और सब्जियां हैं क्योंकि इनमे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं अनाज को आहार में शामिल करें. दही, लस्सी ले क्योंकि इनमे प्रोबायोटिक होते हैं, जो शरीर में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाते हैं. ड्राई फ्रूट्स से नेचुरल ऑयल स्किन को मिलता है इसलिए इनका सेवन अवश्य करें.
ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी विटामिन की कमी को पूरा करने में सहायक होते हैं इसलिए सही प्रोडक्ट का चयन करें. मार्केट में आजकल ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भरमार है, इनमें मुख्य हैं, फेस सीरम, लोशन मॉइस्चराइजर, नाइट क्रीम, डे क्रीम, व्हाइटनिंग एंड ब्राइटनिंग क्रीम, सनस्क्रीन, फेस वॉश और अन्य ब्यूटी प्रोडक्स. लेकिन इनके प्रयोग से पहले आपको पता हो की किस विटामिन की कमी से आपकी त्वचा को नुकसान हो रहा है . जिसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श लें और यदि दवाईयों का उपचार आपके लिए जरूरी है तो निर्देश अनुसार दवाईयों का सेवन करें.
