लंबे और घने बाल जब लड़कियां खोल कर रखती हैं तो वे और भी खूबसूरत दिखने लगती हैं यानी कि खुले बाल उनकी सुंदरता में चार-चांद लगा देता है. पर बालों को हर समय खुला छोड़ना बिल्कुल संभव नहीं हो पाता इसलिए अच्छा होगा कि उन्हें बांध कर रखा जाए. रबर बैंड से बाल बांध कर रखने से आपके बाल बेवजह टूटने से रुक जाते हैं और कलरफुल बैंड बालों की शोभा भी बढ़ाते हैं. बालों को झड़ने से बचाने के लिए उन्हें बांधना बहुत ही जरुरी है.
जानिए बालों को क्यों बांधे ?
1. स्कार्फ बांधे
रात को सोने से पहले बालों को स्कार्फ से बांधने से बाल स्वस्थ्य रहते हैं. जिन लोगों के बाल लंबे हैं, उन्हें बाल जरुर स्कार्फ से बांधने चाहिये. रात को सोते समय पता नहीं चलता कि आप बेड़ पर कहां से कहां तक जाएंगी और आपके बाल कितने टूटेगें, इसलिए अच्छा है कि उन्हें बांध लिया जाए.
ये भी पढें- स्किन टोन के हिसाब से खरीदें नेल पौलिश
2. रात में बालों का टूटना
रात में सोते वक्त बाल उलझ जाते हैं और सुबह कंघी करते वक्त टूट जाते हैं. जब भी रात में सोने जाएं तो अपने बालों को बांध कर ही सोएं वरना वह बहुत झड़ेंगे.
3. रबर बैंड बांधे
