Beauty Tips:

मेरी उम्र 28 वर्ष है. मेरी त्वचा तैलीय है और मेरे चेहरे पर मुंहासे बहुत जल्दी आ जाते हैं. मुझे कौन सा फेशियल कराना चाहिए. और्गेनिक फेशियल क्या होता है? क्या इसे कराने से मेरे मुंहासे दूर हो जाएंगे, मौसम बदलते ही ये भयानक रूप ले लेते हैं. मुझे डर है कि कहीं मेरे चेहरे पर काले गड्ढे न बन जाएं. कृपया कोई घरेलू फेस पैक बताएं?

मुंहासों की समस्या हारमोनल प्रौब्लम के कारण हो सकती है. आप किसी अच्छे ऐंडोक्राइनोलौजिस्ट से संपर्क करें और अपना पूरा इलाज करवाएं. और्गेनिकल फेशियल में नैचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन मुंहासे होने पर फेशियल न करवाएं क्योंकि फेशियल के दौरान स्क्रब किया जाता और मुंहासे होने पर स्क्रब करने से बचना चाहिए. फेस से ऐक्स्ट्रा औयल को रिमूव दिन में 2-3 बार एस्ट्रिंजैंट से अपना फेस क्लीन करें. घरेलू पैक के लिए 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी में क्रश नीम की पत्तियों व गुलाबजल मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं.

  मेरे चेहरे पर साइन औफ एजिंग दिखने लगे हैं. इन से बचने के लिए मुझे कौन सा फेशियल करवाना चाहिए? क्या ब्यूटी क्लीनिक में इन्हें दूर करने के लिए ट्रीटमैंट है?

आप किसी भी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक से माह में एक बार ट्रिपल आर फेशियल करवा लें. इन तीन आर का मकसद स्किन को रिहाइड्रेट, रिजनरेट और रिजुविनेट करना होता है. इस फेशियल में शामिल प्रोडक्ट्स से त्वचा में कोलाजन बनने का प्रोसैस बढ़ जाता है जो त्वचा को साइन औफ एजिंग से प्रोटैक्ट करता है जिस से त्वचा में नवीनीकरण दिखाई देता है. इस ट्रीटमैंट में माइक्रो मसाजर या फिर अपलिफ्टिंग मशीन द्वारा फेस को लिफ्ट किया जाता है जिस से सैगी स्किन अपलिफ्ट हो जाती है और उस में कसाव आ जाता है. इस के अलावा घर पर बादाम को रातभर पानी में भिगो दें. सुबह उन्हें पीस लें और फिर उस में थोड़ा कैलामाइन पाउडर, पका हुआ केला व गुलाबजल डाल कर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर स्क्रब करें. इस स्क्रब से स्किन को कंप्लीट पोषण मिलेगा और त्वचा चमक उठेगी.

मेरी स्किन रूखी है और रंग दबा हुआ है. रूखापन कम करने और रंग को निखारने के लिए मैं ने पार्लर में बहुत बार फेशियल भी करवाए लेकिन कोई फायदा नहीं मिला. कृपया इस के लिए कोई उपाय बताएं?

आप एक बार अपना पार्लर बदल कर देखें. कई बार सही तरीके से स्टैप्स न फौलो करने के कारण फेशियल का फायदा चेहरे पर दिखाई नहीं देता. इसलिए इस बार आप किसी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक से एएचए फेशियल करवाएं. एएचए यानी अल्फा हाइड्रौक्सी ऐसिड फलों से निकाले गए ऐसिड होते हैं जो स्किन को रिजनरेट कर के फेयरनैस देता है साथ ही त्वचा को हाइड्रेट कर के उस की ड्राईनैस को दूर करता है. घरेलू उपाय के तौर पर औलिव औयल और आमंड औयल में कुछ बूंदें औरेंज औयल की मिक्स कर के फेस पर मसाज करें. ऐसा रोजाना करने से रूखापन कम होगा और रंग भी निखरेगा.

मेरी उम्र 48 साल है. मेरी स्किन ढीली होने लगी है साथ ही आंखों के चारों ओर डार्क सर्कल्स भी बन गए हैं. मैं ऐसा क्या उपाय करूं जिस से मेरी स्किन में कसाव आ जाएं?

त्वचा के कसाव को बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि आप का खानपान उचित हो क्योंकि हमारी त्वचा सौफ्ट प्रोटीन से बनती है. ऐसे में इस की पूर्ति के लिए दाल, अंकुरित अनाज व हो सके तो अंडा, मछली जरूर खाएं. त्वचा की इलास्टिसिटी और फ्लैक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए ओमेगा फैटी ऐसिड युक्त आहार जैसे अखरोट, फ्लैकसीड व सालमन फिश लेना आरंभ कर दें. इन के साथ ही अंडे की सफेदी को फेंट कर उस में 1/2 चम्मच कियोलिन पाउडर और शहद डाल कर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर ठंडे पानी से धो दें. इस पैक को लगाने से त्वचा में कसाव आएगा. काले घेरों के लिए घर पर 1/2 चम्मच आमंड औयल में 2 बूंद औरेंज औयल की मिक्स कर के आंखों के नीचे रोजाना हलकी मालिश कीजिए. ऐसा नियमित करने से काले घेरे हलके हो जाएंगे. रात में सोने से पहले फेस साफ कर के एएचए क्रीम से अपनी मसाज कीजिए और सुबह फेस पर लाइट स्क्रब करने के बाद कोलाजन सीरम लगाएं. जल्दी व इफेक्टिव रिजल्ट के लिए इन सब के साथसाथ किसी अच्छे कौस्मैटिक क्लीनिक से माह में एक बार एएचए फेशियल करवाएं. साथ ही कोलाजन मास्क भी जरूर लगवाएं.

  मेरा ऊपर वाला होंठ तो गुलाबी है, परंतु निचला गेहुआं है. कृपया इन्हें ठीक करने का कोई घरेलू रेमेडी सुझाएं. साथ ही मेरे अंडरआर्म्स काफी काले हैं, उन्हें हलका करने का उपाय बताएं?

आप होंठों के रंग को हलका करने के लिए मलाई, गुलाब की पत्तियों व शहद मिला कर अपने होंठों पर रोजाना लगाएं. ऐसा कुछ दिन तक लगातार करने से लिप्स गुलाबी नजर आएंगे. अंडरआर्म्स के रंग को हलका करने के लिए ब्लीच करवा सकती हैं और घर पर कच्चे पपीते की फांक रगड़ सकती हैं. क्लीनिकल ट्रीटमैंट के तौर पर पील भी करवा सकती हैं.

पाठक अपनी समस्याएं इस पते पर भेजें :

गृहशोभा, ई-8, रानी झांसी मार्ग, नई दिल्ली-110055

कृपया अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या 9650966493 पर भेजें.

Beauty Tips

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...