Romantic Diwali Celebration: दीवाली पर रौशनी तो सभी करते हैं और पटाखे भी सभी जलाते हैं, लेकिन जो मजा अपने पार्टनर के साथ जलाने में आएगा वह अलग ही होगा. लेकिन ऐसा क्या किया जाए कि आप दोनों ऐंजौय करें. हम आप को इसी बारे में बता रहें हैं कि कैसे आप दोनों साथ मिल कर ऐंजौय करते हुए रोशनी और पटाखों का मजा लेते हुए इस शाम को और भी रोमांटिक बना सकते हैं.
साथ मिल कर दीए जलाएं
रोशनी का यह त्योहार घर पर दीए की सजावट के बिना अधूरा है. दीवाली पर दीए जलाना अनिवार्य है और वह भी अलगअलग रंगों के. कुछ दीयों को सुंदर दिखाने के लिए उन्हें अंदर और बाहर रंगा जाता है. अपने साथी के साथ मिल कर घर को दीयों से सजाएं. यह एक बहुत ही आरामदायक और अंतरंग अनुभव होता है. आप अपनी छत या बालकनी में एकसाथ बैठ कर दीयों और तारों की रोशनी में समय बिता सकते हैं.
दीवाली पर दीयों को पैटर्न के साथ जलाएं कपल
हार्ट शेप पैटर्न पैटर्न कुछ ऐसे बनाएं : दिल के आकर के कटआउट मार्केट से बनवा कर लाएं. इस कटआउट को आप अपनी बालकनी, छत या घर के आंगन में रख कर दीयों से एक बड़ा सा दिल बना सकते हैं. दोनों मिल कर एक हसाथ दीए जलाएं और फिर दिल के बीच में खड़े होकर तसवीरें लें. यह बहुत ही प्यारा और रोमांटिक लगेगा.
