Diwali Decoration: दीवाली रोशनी का त्योहार है, इसे मनाने के लिए पूरा परिवार घर की साफसफाई से ले कर सजावट तक में रम जाता है. ऐसे में इस सजावट में सब से जरूरी होती है, घर की लाइटिंग, क्योंकि किसी भी घर या कमरे की सुंदरता उस की लाइटिंग पर निर्भर करती है. सही लाइटिंग से एक छोटा घर भी बड़ा और बड़ा घर रोशनी से जगमगा उठता है.

आज के यूथ इस में हमेशा कुछ नया और प्रयोगात्मक काम करने से पीछे नहीं हटते, जो पहले लोग नहीं किया करते थे, यही वजह है कि दीवाली के अवसर पर बाजारों और औनलाइन पर विभिन्न प्रकार के लाइटिंग के औप्शन दीवाली पर खूब मिलने लगते हैं, ताकि आप अपने मनपसंद लाइटों से अपने घर को सजा सकें.

इंटीरियर डिजाइनर भी मानते हैं कि किसी घर की पौजिटिव वाइब्रैंट को बनाए रखने के लिए घर की सही लाइटिंग जरूरी है. यहां हम आप को ऐसे ही कुछ औप्शन बता रहे हैं, जिन्हें अपना कर आप का घर दीवाली में सब से अलग और खास दिखने लगेंगे.

आधुनिकता के साथ करें घर की लाइटिंग

सही लाइटिंग से आप किसी भी उबाऊ स्थान को भी आकर्षक बना सकते हैं, जिस में आप की क्रीऐटिविटी निखर कर आती है. कुछ अनोखी लाइटिंग भी सजावट में काम आती है. अगर आप दीवाली की लाइट डैकोरेशन के आइडियाज ढूंढ़ रहे हैं, तो अलगअलग लाइटिंग स्टाइल्स को मिला कर कुछ खूबसूरत और बेहतरीन बनाएं. चटख दीवारों के रंगों और शानदार एथनिक लाइटिंग के मिश्रण से अपने स्टडीरूम या होम औफिस में जान डाल सकते हैं. यह पारंपरिक झूमर के साथ बोहो चिक कमरे के लिए लाइटिंग का एक अनोखा विकल्प है. यह अनोखा कौंबिनेशन वाकई सब को पसंद आता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...