Festival Decoration: त्योहारों में कैन्डल लाइट की सजावट एक क्लासिक लुक देती है, लेकिन इसके लिए कई रचनात्मक तरीके को अपनाना पड़ता हैं, ताकि आपका घर बाकी किसी से भी अलग और अनोखा दिखे. त्योहारों में पारंपरिक दीयों के साथ घर को सजाना आम बात रही है, लेकिन आज के यूथ इसमें अपनी कलात्मक छवि को बखूबी डालना पसंद कर रहे है और कई प्रकार के कलाकृति से घर को सुंदर बनाते है.
इसके लिए आजकल बाजारों और औनलाइन में बहुरंगी मोमबत्तियाँ मिलती है, इन मोमबत्तियों को कलात्मकता के साथ एक सुंदर रूप दिया जा सकता हैं, जो सबके लिए आकर्षक होता है. इन मोमबत्तियों को लालटेन या कांच के जार में सजाया जा सकता है, जिसमें आप मोमबत्तियों को रंगीन कागज, सेक्विन, या मोतियों से सजा सकते हैं, या फिर उन्हें फूलों की पंखुड़ियों या रंगोली के साथ मिलाकर एक आकर्षक सजावट बना सकते हैं.
इसके अलावा त्योहारों में कैंडल लाइट सजावट के लिए, आप विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियों, मोमबत्ती के स्टैन्डस, अन्य सजावटी तत्वों का उपयोग कर सकते हैं. मोमबत्तियाँ भी कई प्रकार की बाजार में आज उपलब्ध है, मसलन साधारण मोमबत्तियाँ, रंगीन मोमबत्तियां, सुगंधित मोमबत्तियां, फ्लोटिंग मोमबत्तियां आदि कई है. इसके अतिरिक्त आप मोमबत्ती होल्डर्स, लालटेन, और अन्य सजावटी तत्वों का उपयोग करके अपनी सजावट को और भी आकर्षक बना सकते हैं.
