Payal Ghosh: बांग्ला, तमिल, कन्नड, तेलगू और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली खूबसूरत और हंसमुख अभिनेत्री पायल घोष कोलकाता की है. पायल ने अभिनय की शुरुआत में एक कनाडाई फिल्म से किया, जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसी के नौकर के साथ प्यार करने वाली एक स्कूली लड़की की भूमिका निभाई थी. वह एक ट्रैन्ड भरतनाट्यम डान्सर है, उन्होंने फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में डेब्यू किया.

टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में भी उन्होंने काम किया है, जिसमें उनके काम को काफी सराहना मिली. वर्ष 2020 में पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसे अनुराग कश्यप ने अपने रुतबे की वजह से दबा दिया. आज भी पायल को इस बात का मलाल है कि उसे सही न्याय नहीं मिला.

अभी पायल एक हिन्दी फिल्म शक द डाउट में मुख्य भूमिका निभाने वाली है, जिसे लेकर वह बहुत खुश है. वह कहती है कि इस फिल्म में मैंने मुख्य भूमिका निभाई है, ये एक मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मैं ब्लाइन्ड गर्ल की भूमिका निभा रही हूँ. इसके लिए मैंने काफी वर्कशॉप किये है और अच्छी ऐक्टिंग के लिए काफी प्रैक्टिस भी की है.

भाषा चुनौती नहीं

पायल ने कई भाषाओं में फिल्में की है, इसमें आई चुनौती के बारें में उनका कहना है कि अलग – अलग भाषाओं में काम करने की चुनौती काफी होती है, उस भाषा को सीखना और समझना पड़ता है. मुझे ऐक्टिंग पसंद है, ऐसे में उससे जुड़ी किसी भी बात को जानना और सीखना मेरे लिए एक इक्साइटमेंट होता है. साउथ में भाषा न जानने की वजह से किसी संवाद को सही तरीके से डेलीवर करना थोड़ा मुश्किल होता था, लेकिन मैंने कई फिल्में की है. इसलिए मैँ भाव समझ जाती हूं और कुछ हद तक उसे सीख भी लिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...