Alankrita Sahai: मिस इंडिया, मिस अर्थ और बॉलीवुड अभिनेत्री अलंकृता सहाय ने हमेशा अपने जीवन में फिटनेस को पहली प्राथमिकता दी है. उनका कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपनी दिनचर्या में कितने व्यस्त हैं या नही, आपको हमेशा व्यायाम करने के लिए अपने बीजी सिडयूल से समय मिलता है और यह वास्तव में सराहनीय है. में फिटनेस वर्क पिलेट्स से लेकर कोर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तक की पूरी प्रोसेस को नियमित करती हूं, ताकि मैँ फिट रह सकूँ.
आपको बता दें कि बिना गौडफादर के बौलीवुड में कदम रखकर काम करना अभिनेत्री अलंकृता सहाय के लिए कभी आसान नहीं था. हर दिन उन्हे खुद को प्रूव करना पड़ता था कि वह एक अच्छी अदाकारा है. कैरियर की शुरुआत उन्होंने मौडलिंग से की है. उसके बाद उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में अपनी छवि बनाई और आज सफल है. उनकी कुछ फिल्में द इनकम्प्लीट मैन, लव पर स्क्वायर फुट, नमस्ते इंग्लैंड आदि है. काम के अलावा अलंकृता फिटनेस लवर भी है और इस पर पूरा ध्यान देती है.
फिटनेस देती है शरीर को आकार
अलंकृता हमेशा अपनी फिटनेस डायरी के साथ सोशल मीडिया पर सभी को प्रेरित करने के लिए सक्रिय रही हैं और समय - समय पर उन्होंने अपनी व्यायाम दिनचर्या के बारे में महत्वपूर्ण योगदान भी अपने फैंस के साथ शेयर किया है और ये सही भी है कि सही वर्क आउट हमेशा व्यक्ति को फिट रखती है. इसलिए हर उम्र में एक्ट्रेसेस खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती है, जिसमें अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा, स्वेता शेट्टी, माधुरी दीक्षित आदि सभी का नाम सबसे आगे है, क्योंकि इस उम्र में भी वे फिट एण्ड फाइन दिखती है.
