Poonam Dhillon : एक जमाने की प्रसिद्ध ऐक्ट्रैस पूनम ढिल्लों जिनकी खूबसूरती की चर्चा उनकी पहली फिल्म नूरी से ही शुरू हो गई थी. उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में काफी सारी अच्छी और हिट फिल्में दी है. जैसे सोनी महिवाल , ये वादा रहा ,  सवेरे वाली गाड़ी , बसेरा,  नाम,  कयामत, आदि पूनम अपने अभिनय करियर को लेकर जितना चर्चा में थी उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रही.

पूनम ढिल्लों का अफेयर राज सिप्पी के साथ चल रहा था. लेकिन बाद में पूनम का राज सिप्पी से ब्रेकअप हो गया , उसके बाद पूनम ढिल्लों की मुलाकात अशोक ठाकरिया से हुई जिनसे कुछ महीनों बाद पूनम ढिल्लों ने शादी कर ली . शादी के बाद पूनम ढिल्लों दो बच्चों की मां बनी .

लेकिन प्यार के मामले में पूनम की तकदीर अभी भी साथ नहीं दे रही थी.क्योंकि शादी बच्चों के बाद पूनम ढिल्लों के पति अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए और उन्होंने पूनम के साथ समय बिताना कम कर दिया जिसका बुरा असर पूनम ढिल्लों पर हुआ और उनके अपने पति से झगड़ा शुरू हो गए. क्योंकि पूनम ढिल्लों को अपने पति के अफेयर की खबरें भी लगातार मिल रही थी जिस वजह से वह चिड़कर अपने मायके चली गई. जहां पर वह अपने बच्चे अनमोल और पलोमा के साथ वक्त बिताती थी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...