TMKOC :  टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों का फेवरेट शो है. इस शो के हर किरदार को लोग पसंद करते हैं, लेकिन जेठालाल और दया बेन की जोड़ी की बात ही अलग है, हालांकि अब यह शो बिना दया बेन का कई सालों से चल रहा है. इस शो के पुराने एपिसोड में जेठा और दया की जोड़ी देखते बनती है.

क्या यह ऐक्ट्रैस निभाएगी नई दयाबेन का किरदार?

दया बेन यानी दिशा वकानी ने इस किरदार को बखूबी निभाया है. साल 2017 में दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर चल गईं. तब से दर्शक इस शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार तारक मेहता के निर्माता असित मोदी कन्फर्म कर चुके हैं कि दिशा वकानी अब इस शो में वापस नहीं आएंगी.

अब खबरें आ रही है कि शो के मेकर्स को दिशा वकानी का रिप्लेसमेंट मिल गया है. जी हां खबरों के मुताबिक ऐक्ट्रैस काजल पिसल नई दया बेन के किरदार में नजर आएंगी. लेकिन क्या वाकई काजल दया बेन के किरदार को निभाएंगी?

काजल पिसल ने बताया सच

इस तरह के कयासों पर काजल ने खुद रिएक्ट किया है. उन्होंने इस खबर को फेक बताया है. काजल ने स्पष्ट किया है कि वह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन की भूमिका नहीं अदा कर रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...