Actress Sarika: बाल कलाकार के रूप में अपना कैरियर शुरू करने वाली सारिका ने 'मास्टर सूरज' नामक फिल्म में बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। उस के बाद फिल्म 'गीत गाता चल' में बतौर अभिनेत्री उन को पहचान मिली.1988 में सारिका ने ऐक्टर कमल हसन से शादी कर ली। इस से पहले वे कई सालों तक कमल हसन के साथ लिवइन रिलेशनशिप में थीं. उन की 2 बेटियां हैं श्रुति हसन और अक्षरा हसन. 2004 में सारिका का कमल हसन से तलाक हो गया और बाद में वे मुंबई में बस गईं. मुंबई में सारिका ने बतौर कौस्ट्यूम डिजाइनर अपनी अलग पहचान बनाई.

राष्ट्रीय पुरस्कार

सारिका को फिल्म 'परजानिया' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और फिल्म 'हे राम' के लिए सन 2000 में उन को सर्वश्रेष्ठ कौस्टयूम डिजाइनर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

कमल हसन के साथ तलाक के बाद सारिका ने फिल्मों में फिर से वापसी की और कुछ फिल्मों में काम भी किया. जिन में से एक फिल्म अमिताभ बच्चन व अनुपम खेर और डैनी के साथ सूरज बडजात्या की फिल्म 'ऊंचाई' थी.

प्यार और धोखा

सारिका ने अगर प्रोफैशनल लाइफ में ढेर सारी प्रसिद्धि पाई तो पर्सनल लाइफ में सारिका को सिवाय धोखे के कुछ और नहीं मिला. सूत्रों के अनुसार सारिका बचपन से ही ऐक्टिंग कर रही थीं लेकिन सारे पैसे उन की मां के अकाउंट में ही जाते थे क्योंकि वे उस वक्त छोटी थीं और दुनियादारी और पैसे व अकाउंट को ले कर उन की समझ कम थी, लेकिन उन की मां ने सारी प्रौपर्टी अपने नाम से खरीदी और सारिका के लिए कुछ भी नहीं किया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...