OTT: हर कलाकार की इच्छा होती है कि वह अपने अभिनय कैरियर में कम से कम एक ऐसी फिल्म जरूर करे, जिस में निभाए किरदार के चलते उस को जिंदगीभर याद किया जाए. फिर चाहे वह हेमा मालिनी की फिल्म 'शोले' या 'ड्रीम गर्ल हो', जया भादुरी की फिल्म 'गुड्डी' या 'चुपके चुपके' हो, काजोल की फिल्म 'बाजीगर' या 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे' हो, माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आप के हैं कौन' या 'राम लखन', वगैरह ही क्यों न हो.

लेकिन साथ ही एक कड़वा सच यह भी है कि हिंदी फिल्मों में हीरोइनें की ऐक्टिंग कैरियर बहुत कम समय का होता है, खासतौर पर तब जब उन की शादी हो जाती है। बड़ी से बड़ी हीरोइनों को भी मां और भाभी के किरदार औफर्स होने लगते हैं।

इसी वजह से एक समय की मशहूर हीरोइन माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और काजोल जैसी हीरोइनों ने अच्छे रोल न मिलने की वजह से फिल्मों से सन्यास ले लिया और घर बैठ गईं। लेकिन OTT प्लेटफौर्म के आने के बाद वैब सीरीज की अच्छी कहानी और दमदार किरदारों ने कई पुरानी और नई हीरोइनों को OTT की तरफ आने के लिए प्रेरित किया क्योंकि वैब सीरीज में हीरोइन सिर्फ शो पीस नहीं होतीं या मां और भाभी के किरदार में फंसी हुई नहीं रहतीं, बल्कि बड़ी उम्र की हीरोइनों को भी वैब सीरीज में अलग तरह के चैलेंजिंग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो उन्होंने अपने अभिनय कैरियर में कभी नहीं किए और जिस के चलते बौलीवुड की कई मशहूर हीरोइनें जैसे माधुरी दीक्षित, शबाना आजमी, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, काजोल वैब सीरीज कर रही हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...