Superstar Rajinikanth : साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 75 वसंत देख चुके हैं और इस उम्र में भी पूरी तरह से फिट और ऐनर्जेटिक हैं.
इस उम्र में भी रजनीकांत न सिर्फ फिल्मों में सक्रिय हैं, बल्कि बौलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में अपना दमखम रखते हैं. रजनीकांत आज भी इतने ही फिट नजर आते हैं जितने आज से 20 साल पहले थे.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने शारीरिक रखरखाव, अपनी दिनचर्या और अनुशासन को ले कर खास बातचीत की.
क्या है फिटनैस मंत्र
रजनीकांत के अनुसार उन के स्वस्थ जीवन में ऐक्सरसाइज का बहुत बड़ा योगदान है. रजनीकांत के अनुसार, "मैं दिन की शुरुआत ऐक्सरसाइज से ही करता हूं, जिस के मुझे बहुत सारे फायदे नजर आते हैं. ऐक्सरसाइज करने से शरीर में लचीलापन और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार रहता है, फेफड़ों की क्षमता और औक्सीजन सप्लाई भी बहुत बेहतर होता है. इस से न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि मन भी शांत रहता है क्योंकि मैं हर दिन व्यायाम करता हूं और इसलिए मेरा बैलेंस सही रहता है."
वे कहते हैं,"मेरा मनाना है कि हर बड़ी उम्र के लोगों को व्यायाम जरूर करना चाहिए क्योंकि इस से न सिर्फ हम फिट रहते हैं, बल्कि आत्मविश्वास में भी बढ़ोत्तरी होती है."
