मूलतः अफगानी,मगर सलमान खान निर्मित फिल्म ‘‘लव यात्री’’ से बौलीवुड में कदम रखकर बौलीवुड अदाकारा के रूप में अपनी पहचान बना चुकी वरीना हुसैन हाल ही में हेदराबाद में अुगानी परंपरागत पोशाक पहनकर रैंप वाक करते हुए नजर आयीं. वास्तव में वरीना हुसेन को हैदराबाद में अफगानी दूतावास द्वारा दस दिन तक चलने वाले ‘‘अफगानिस्तान फूड फेस्टिवल‘‘ के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था. यह त्यौहार भारत और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों की पहचान के रूप में आयोजित किया गया है. यह एक सांस्कृतिक उत्सव होने के चलते इस फेस्टिवल में अफगानिस्तान के हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट, फैशन और फाइन आर्ट्स का प्रदर्शन किया जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WARINA HUSSAIN (@warinahussain)

इस मौके पर वरीना हुसैन अफगानी पारंपरिक पोशाक में नजर आयी, जो अफगान की परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है. वरीना इस खास मौके पर मुख्या अतिथि के तौर पर शामिल हुई थी और शो स्टॉपर बन कर इस फेस्टिवल की शुरुआत की. अभिनेत्री वरीना हुसेन रैंप पर चल कर अपनी अदाओं से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया.  वरीना हुसेन ने अफगान की पारंपरिक पोशाक के रूप में मशहूर फिराक पार्टुग को मैजंटा पिंक और पारंपरिक अफगानी कुची आभूषण के साथ पहनकर रैंप वॉक किया, जिसकी तस्वीर और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...