कौमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. जहां इन दिनों कपिल शो के कुछ समय के बंद होने के बाद अपनी फैमिली संग वक्त बिता रहे हैं तो वहीं सोशलमीडिया के जरिए फैंस के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं. इसी बीच फैंस अक्सर उनके बेटे का नाम जानने की कोशिश भी करते हैं. वहीं आखिरकार कपिल शर्मा ने अपने 40वें बर्थडे पर बेटे के नाम का खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं क्या है कपिल शर्मा के बेटे का नाम...

नीति मोहन ने पूछा ये सवाल

1 फरवरी को कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने थे, जिसके बाद वह सुर्खियों में थी वहीं बीते 2 अप्रैल को कपिल शर्मा ने अपना 40 बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें विश भी किया. वहीं सिंगर नीति मोहन ने भी कपिल शर्मा को बर्थडे विश करते लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं कपिल पाजी. आपको और आपके पूरे परिवार को ढेर सारा प्यार. अब तो बेबी बॉय का नाम बता दो.'

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...