Akshaye Khanna : बौलीवुड ऐक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर' को ले कर खूब सुर्खियों में हैं. ‘धुरंधर' में अक्षय ने एक खूंखार डकैत का किरदार निभाया है, जो निगेटिव किरदार है। लेकिन इस किरदार को अक्षय ने इतना बखूबी निभाया है कि लोग हीरो से ज्यादा विलेन की तारीफ करते नहीं थक रहे. जिसे देखो वह अक्षय के डांस स्टेप कौपी कर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहा है.

अक्षय यों तो फिल्मों में लगातार ही काम कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की वजह से वे कुछ ज्यादा ही चर्चा में आ गए हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘छावा’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ फिल्म करने से पहले मना कर दिया था. जब उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा गया, फिर वे माने और स्क्रिप्ट सुने और राजी हुए थे.

अहंकारी अक्षय खन्ना

अब ‘धुरंधर' और ‘'छावा’ की सफलता के बाद अक्षय खन्ना के बारे में यह बात कही जा रही है कि इन फिल्मों की सफलता उन के सिर चढ़ गई है, जिस से उन के व्यवहार में बदलाव आ गया है और उन्होंने 'दृश्यम 3' की शूटिंग से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी, जिस पर प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने आपत्ति जताई, कानूनी नोटिस भेजा और कहा कि अक्षय का रवैया टौक्सिक और अनप्रोफैशनल है और उन की सफलता ने उन्हें अहंकारी बना दिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...