Mardaani 3 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर की जमकर तारीफ की . सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले इस ट्रेलर ने हरमनप्रीत को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर “त्वरित और उदाहरण पेश करने वाली सज़ा समय की मांग है” जैसी सशक्त प्रतिक्रिया दी है.

महिलाओं के खिलाफ अपराधों को केंद्र में रखने वाली इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग अब देशभर में कम आय वर्ग की 8–9 साल की बच्चियों के अपहरण जैसे बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उजागर करता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह एक खास मकसद के तहत मासूम बच्चियों को निशाना बनाया जाता है, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देता है.

यश राज फिल्म्स द्वारा ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज़ किए जाने के बाद से यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है. रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी बेहद लोकप्रिय भूमिका शिवानी शिवाजी रॉय में लौट रही हैं. समय के खिलाफ जंग लड़ते हुए 93 लापता बच्चियों को बचाने वाली एक निडर पुलिस अफसर के रूप में उनके अभिनय को हर ओर से जबरदस्त सराहना मिल रही है.

हरमनप्रीत कौर ने देश की पुलिस फोर्स का भी आभार जताया. जो हमेशा रक्षा के लिए तैनात रहती है .
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी और कप्तान हैं.उनके नेतृत्व में भारत ने 2025 महिला क्रिकेट विश्व कप, 2012, 2016 और 2022 महिला एशिया कप और 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली विदेशी द्विपक्षीय वनडे सीरीज़ जीत, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत और 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली T20 सीरीज़ जीतने का गौरव भी टीम को उनके कप्तान रहते मिला.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...