Amitabh Bachchan : सेलिब्रिटीज की सबसे बड़ी मुसीबत होती है जबकि उनको वह काम भी करने पड़ते हैं जो शायद वह करने के इच्छुक ना हो लेकिन देश और समाज के हित के नाम पर एक्टर्स को बहुत कुछ ऐसा करना पड़ता है जो कि समाज कल्याण के लिए होता है.
इसी के चलते दमदार आवाज के मालिक बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को जन कल्याण के कार्यों के लिए अपनी आवाज देनी पड़ती है. जैसे कि काफी सालों से पोलियो की दो जिंदगी के लिए , पोलियो से बच्चों को बचाने के लिए जनहित में जारी मैसेज अमिताभ बच्चन अपनी आवाज में हमेशा से देते रहे हैं.
इसी तरह हाल ही में फोन के कॉलर ट्यून में फ्रॉड कॉल्स को लेकर सचेत करने के लिए अमिताभ बच्चन द्वारा बोली गई बातों को लेकर जो की जनता को सचेत करने के लिए बोली गई है, ताकि जनता किसी फ्रॉड के जाल में न फंसे . लेकिन अमित जी की आवाज में बोला गया यह कॉलर ट्यून इतना लंबा है कि लोग इस वजह से परेशान होने लगे हैं , मुसीबत तब हो जाती है, जबकि किसी को इमरजेंसी कॉल करना पड़ता है , ऐसे में लंबे कॉलर ट्यून मैसेज की वजह से लोग भड़कने लगे हैं.
