Salman Khan : कहते हैं दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर कर पीता है, ऐसा ही कुछ हाल सलमान खान का भी है , जिन्होंने शादी तो नहीं की लेकिन शादीशुदा लोगों की बर्बादी बहुत देखी है. उनके खुद के घर में ही दो दो तलाक हो चुके हैं, दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान का. जिसके चलते हाल ही में जब सलमान को फिर से शादी को लेकर सवाल किया गया, तो सलमान ने जोर से हंसते हुए कहा अरे भाई शादी से तो मुझे बहुत डर लगता है , आज के समय में शादी करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि आजकल की कुछ बीवियां तलाक दे के दिल तो तोड़ती ही है, लेकिन एलीमनी के नाम पर आधी जायदाद भी साथ ले जाती हैं.

मुझे बच्चे बहुत पसंद है लेकिन उनकी मां से डर लगता है क्योंकि मां पति को तो छोड़ती ही है, साथ ही बच्चों के नाम पर एली मनी के साथ-साथ बच्चों को पालने का खर्चा भी बाप से ही वसूल करती है , इस हिसाब से आज के समय में शादी करने से अच्छा कुंवारे रहना ही ठीक है. गौरतलब है जिस तरह से आजकल खबरों में पति नीले ड्रम में टुकड़ों में और पहाड़ से गिरा कर मारे जा रहे है , यह सब खबरों के बाद सलमान खान तो क्या बाकी लड़के भी शादी के नाम से डरने लगे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...