Aruna Irani : 80 वर्षीय एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनको 60 साल की उम्र तक दो बार ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है, लेकिन कीमोथेरेपी में बाल जाने के डर से और चेहरा खराब होने के डर से उन्होंने किमोथेरेपी लेने से इनकार कर दिया था. तो डौक्टर ने मुझे सलाह दी कि मैं किमो की गोली ले लूं तो मैंने डौक्टर की ये सलाह मान ली, मैंने गोली लेना ही सही समझा ,लेकिन बाद में मुझे दूसरी बार भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ लेकिन मैने उसको भी हरा दिया .
अब तक 500 फिल्मों में काम कर चुकी अरुणा ईरानी उन दिनों अपने सशक्त अभिनय को लेकर इतनी प्रसिद्ध थी कि असुरक्षा की भावना के चलते रेखा ने अरुणा ईरानी को फिल्म 'औरत औरत औरत' में अच्छा रोल होने के बावजूद एडिट कर के कट करवा दिया था , फिल्म को बनने में 6 साल लग गए इसलिए फिल्म रिलीज होने तक मेरे रोल पर काफी कैंची चल गई थी. क्योंकि मेरा कोई गाडफादर नहीं था और मैंने जो भी सफलता प्राप्त की थी संघर्ष करके की थी, उस दौरान भी गलत अफवाहों का भी मेरे करियर पर बुरा असर पड़ा था , उन दिनों किसी ने खबर उड़ा दी थी मैंने कौमेडियन महमूद से शादी कर ली है , इस अफवाह को लोगों ने इतना सच माना कि मुझे कुछ सालों के लिए फिल्मों में काम मिलना ही बंद हो गया था.
