Urmila Matondkar : अपने सेक्सी, बोल्ड लुक और इम्प्रेसिव एक्टिंग टैलेंट के बल पर 90 के दशक में बिग स्क्रीन पर राज करने वाली बौलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इन दिनों अपनी गजब के बौडी ट्रांसफार्मेशन के वजह से चर्चा में छाई हुई हैं. उनके इस लुक को देख कर लोग हैरान हो कर कमैंट्स भी कर रहे हैं. कुछ लोगों ने तो उन्हें ट्रोल भी किया है.
यूजर्स के कमैंट्स-
इंस्टा पर शेयर की फोटोज में उर्मिला पहले से काफी स्लिम और फिट भी दिख रही हैं. कुछ लोग तो उन्हें देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि उनके चेहरा काफी स्लिम और लिप्स मोटे दिख रहे हैं. एक्ट्रेस की यूजर्स ने जम कर तारीफ की लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने जमकर ट्रोल कर दिया. एक यूजर लिखती हैं कि- ”इन्होंने अपने मुंह पर क्या करवा लिया.” तो दूसरे ने कहा- "या तो यह 10 जीबी एआई का काम है, या फिर 10 KG ozempic का.'' एक और ब्यूटी आर्टिफिशियल शो औफ में खो गई” वही दूसरे यूजर ने सवाल किया क्या यह AI फोटो है या फिर सर्जरी का कमाल है. वहीं कुछ ने ये कहा कि कौन सी जड़ी बूटी खा रही हैं. जो 51 में भी 25 की लग रहीं.
