Bollywood Non Biological Siblings: रिश्ता कोई भी हो उस में मिलावट नहीं होनी चाहिए. रिश्ता भाईबहन का हो, दोस्ती या फिर प्यार का, उस में अगर स्वार्थ, छलकपट, पैसा और प्रौपर्टी का लालच आ गया तो वह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता, फिर चाहे वह रिश्ता खून का रिश्ता ही क्यों न हो.
आज के आधुनिक युग में, जहां हरकोई अपनीअपनी जिंदगी में व्यस्त है, पैसा कमाने और अच्छी जिंदगी जीने के लिए परिवार से दूर हैं. ऐसे में ये सारे रिश्ते खून के रिश्ते होने के बावजूद लौंग डिस्टैंस के चलते उस वक्त काम नहीं आते जब हमें उन की सख्त जरूरत होती है.
उस दौरान हमारे साथ कुछ ऐसे रिश्ते जुड़े होते हैं जो खून के रिश्ते तो नहीं होते, लेकिन बुरे वक्त में साथ देने वाले जरूर होते हैं क्योंकि इन से हमारा दिल का और सच्चा रिश्ता होता है.
जैसेकि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हर किसी की तमन्ना होती है कि वह इस त्योहार को खुशीखुशी और पूरे धूमधाम से मनाए और त्योहार को ऐंजौय करे. लेकिन वक्त और हालात के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाता क्योंकि हम अपने कामधंधे और कैरियर को संवारने के चक्कर में अपने परिवार से कोसों दूर होते हैं. ऐसे मौके पर हमारे राखी भाई और बहन, जो दिल से जुड़े होते हैं और हमेशा हमारे साथ और हमारे काम आते हैं.
