Tripti Dimri: फिल्म ‘बुलबुल’ में बंगाल के जमींदार पत्नी की भूमिका निभा कर चर्चित होने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उत्तराखंड की हैं, लेकिन उन की पढ़ाई दिल्ली में हुई. उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक रहा है. मौडलिंग से उन्होंने कैरियर की शुरुआत की और फिल्मों में आज एक जानीमानी ऐक्ट्रैस बन चुकी हैं.

स्वभाव से नम्र, शांत और हंसमुख तृप्ति ने ओटीटी पर अपने अभिनय की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी हैं. अभी उन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़क 2' रिलीज होने पर है, जो ग्रामीण भारत में होने वाले जातिगत अन्याय और उत्पीड़न को भी दर्शाती है, जिसे ले कर वे बहुत खुश हैं.

तृप्ति ने कई इंटेंस लव स्टोरी की है, जिसे दर्शकों ने पसंद किया है. वे कहती हैं कि मुझे ऐसी ही लव स्टोरी करना पसंद है, क्योंकि मैं ने अभिनय के द्वारा प्यार के कई रंगों को परदे पर उतारा है, जो मेरे लिए एक बड़ी चुनौती रही. शुरुआत में ऐसी फिल्में करने में काफी तैयारी करनी पड़ती थी, लेकिन समय के साथसाथ मैं ने खुद को ग्रो किया है. कई सारी चीजें जो पहले समझ में नहीं आती थीं, अब समझ में आती हैं. अभिनय में मैं ने काफी गलतियां भी की हैं और अब लगता है कि मैं इसे कुछ अलग तरीके से अच्छा कर सकती थी, लेकिन जैसी भी मेरी जर्नी रही, मैं इस से बहुत खुश हूं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...