Vaani Kapoor: 36 वर्षीय मौडल व ऐक्ट्रैस वाणी कपूर ने अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत यशराज की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से की. फिल्मों में आने से पहले वाणी कपूर को रंग और बहुत ज्यादा पतले होने की वजह से बौडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था.लेकिन वाणी ने हार नहीं मानी और 'बेफिक्र', 'रेड 2', 'बेलबौटम', 'खेलखेल' आदि फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने के बाद ओटीटी पर वैबसीरीज सीरीज में भी काम की शुरुआत की.

क्राइम थ्रिलर

नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ ऐंटरटेनमैंट की बहुप्रतीक्षित माइथोलौजिकल क्राइम थ्रिलर वैबसीरीज 'मंडला मर्डर्स' का प्रीमियर 25 जुलाई, 2025 को हो चुका है. यह सीरीज न केवल अपनी अनूठी शैली के लिए चर्चा में है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि इस के साथ वाणी कपूर डिजिटल डैब्यू कर रही हैं.

खास है यह शो

यह शो वाणी के लिए इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इस में वे पहली बार निर्देशक गोपी पुथरन के साथ काम कर रही हैं, जिन के निर्देशन में बनी 'मर्दानी' फ्रैंचाइजी को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा है.

वाणी कपूर ने अनुभव साझा करते हुए कहा,"गोपी के साथ 'मंडला मर्डर्स में काम करना एक मास्टर क्लास जैसा है. वे जिस तरह से यथार्थवाद और मनोवैज्ञानिक गहराई को एकसाथ पिरोते हैं, वह हर दृश्य को एक बहुपरतीय अनुभव बना देता है. उन के साथ काम करना सिर्फ प्रेरणादायक नहीं, बल्कि एक ऐसी यात्रा है जो क्राइम थ्रिलर की परिभाषा ही बदल देती है."

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Greenleaf Aloe Vera Gel