नई दिल्ली के जंतर मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 17 दिनों से भूख हड़ताल अर्थात अनशन पर बैठे है. सोनम वांगचुक के अनशन में बैठने की मुख्य वजह शिक्षा विभाग का पतन है जिसके चलते पिछले दिनों नीट के पेपर लीक होने की वजह से कई छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने की वजह अहम मुद्दा है.
जिसको समर्थन देने के लिए स्टूडेंट्स के समर्थक काकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन है . ताकि शिक्षा प्रणाली में सुधार हो सके लगातार 17 दिनों से अनशन पर बैठने की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार खराब हो रही है.
इसके चलते वह मरने की कगार पर आ खड़े हुए है लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई समर्थन नहीं है. सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती तबीयत को देखकर अब आम जनता और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी चिंतित होने लगे हैं . और सभी सोशल मीडिया पर उनसे अनशन खत्म करने की गुजारिश कर रहे हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन और सोनम वांगचुक का अनशन इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. देशभर से लाखो लोग ना सिर्फ समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं , बल्कि कई फिल्में हस्तियां भी जंतर मंतर भी पहुंच रही है.
सोनम वांगचुक के समर्थन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री बटी दो भागो में ….
जहां एक और कई फिल्में हस्तियां सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली जंतर मंतर पहुंची है , वहीं कई सारे लोग सोशल मीडिया के जरिए सोनम वांगचुक से अपील कर रहे है कि वह अनशन तोड़ दे ,क्योंकि देश को उनके जैसे देश भक्त की जरूरत है . बॉलीवुड जो हमेशा से एकता और समानता के लिए जाना जाता है. आज के मौजूदा हालत में वह भी दो भागो में बटा हुआ है . जहां एक तरफ अनुपम खेर अक्षय कुमार सुनील शेट्टी हेमा मालिनी अजय देवगन जैसी कई बौलीवुड हस्तियां सरकार के समर्थन में है. वहीं कई सारे एक्टर ऐसे भी हैं जो मौजूदा सरकार के खिलाफ हैं, जैसे विजय थलपति, स्वरा भास्कर, कुनिका सदानंद, आदि इन दोनों के अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपनी जान बचाने के चक्कर में किसी भी पार्टी को सपोर्ट नहीं कर रहे , चाहे वह सारे खान हीरो हो , अमिताभ और अभिषेक बच्चन हो या कपूर खानदान ही क्यों ना हो.
अलबत्ता सोनम वांगचुक् की खराब हालत देखकर सोनू सूद , स्वरा भास्कर, पंजाबी गायक काका , साउथ एक्टर प्रकाश राज आदि कई जानी मानी हस्तियां समर्थन करने जंतर मंतर पहुंची है ।वही जीनत अमान , आलिया भट्ट , सोनी राजदान , शबाना आजमी ,रुबीना दिलैक, नसीरुद्दीन शाह , रत्ना पाठक आदि कई सेलिब्रिटी लगातार सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की रिक्वेस्ट कर रहे है .
लेकिन इन सभी के बीच सरकार की तरफ से अभी तक कोई पहल नहीं है. सरकार कॉकरोच पार्टी और सोनम वांगचुक को कुछ भी ना समझ कर लगातार इग्नोर कर रही है.
