हाल ही में विक्रांत मेसी से एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछे जाने पर कि उनको जवानी की दहलीज पर होने वाला प्यार अर्थात फेंटेसी लव अर्थात 2 मिनट मेगी वाला लव ज्यादा पसंद है या एक मेच्योड उम्र में होने वाला सच्चा प्यार अर्थात खिचड़ी जो देसी घी में बनी होती है जैसा मेच्योर प्यार पसंद है ?

इस सवाल पर जोरदार ठहाका लगाकर हंसते हुए विक्रांत मेसी ने जवाब देते हुए कहा, मेंम सच बात तो ये है कि जवानी के दिनों में किया फेंटेसी वाला प्यार करीबन हर लड़के को पसंद होता है . लिहाजा मैं अपने बारे में भी कह सकता हूं कि मुझे भी 2 मिनट मेगी वाला लव हुआ था , ओर वह भी एक बार नहीं दो तीन बार हुआ . लेकिन जब मुझे समझ आई और हम थोड़े मेच्योर हुए तो पीछे मुड़कर देखने के बाद लगा कि हम कितनी बेवकूफआना हरकतें कर रहे थे.

आज जिससे मेरी शादी हुई है ,उनके साथ में बहुत खुश हूं तो लगता है मैगी से खिचड़ी वाला प्यार ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि वह घर की बनी होती है। लेकिन एक बात यह भी है कि समय और अनुभव के हिसाब से हमें प्यार की अहमियत भी समझ में आती है. जैसे कि अगर मुझे आपकी भाषा में 2 मिनट मैगी वाला प्यार नहीं हुआ होता तो मुझे सच्चे प्यार का अहसास भी नहीं हुआ होता , सच कहूं तो जिंदगी में दोनों ही तरह के प्यार जरूरी है ताकि हम अपनी जिंदगी को और बेहतर बना सके.

एक्टर विक्रांत मेस्सी के अगर वर्क फ्रंट की बात करे तो विक्रांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल के जरिए बालिका वधू सीरियल में छोटे से किरदार से की थी. उसके बाद विक्रांत ने धीरे धीरे टीवी से फिल्म और वेब सीरीज में सशक्त अभिनय करके अपनी अलग पहचान बनाई और अपने अभिनय कैरियर में दिल धड़कने दो, हाफ गर्लफ्रेंड, दीपिका पादुकोण के साथ तेजाबी हमले की शिकार लक्ष्मी के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक में काम किया . इसके साथ ही विदु विनोद चोपड़ा निर्देशित बारवी फेल , द साबरमती रिपोर्ट, आंखों की गुस्ताखियां जैसे सफल फिल्म देकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई, वेब सीरीज में क्रिमिनल जस्टिस, मिर्जापुर , ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के दूसरे सीजन में एक खास भूमिका में नजर आए. हाल ही में रिलीज वेब सीरीज प्रीतम और पेड्रो में विक्रांत निगेटिव भूमिका में नजर आए .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...