बौलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन करीबन 60 साल से ज्यादा से फिल्मों में काम कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कई ऐसी फिल्में दी जिसकी कोई मिसाल नहीं है. फिर चाहे वह डॉन हो शहंशाह हो. सिलसिला हो , या पिंक और शोले दीवार ही क्यों ना हो , इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए कई डांस नंबर जैसे खई के पान बनारस वाला, मैं हूं डॉन, इंतहा हो गई इंतजार की, आदि कई गाने है जो सुपर हिट भी रहे है.

पूरे बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री एक्टर्स को भी इंस्पायर करने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन आज भी अभिनय के मामले में पूरी तरह जमीन से जुड़े हुए है. आज भी शूटिंग के दौरान जहां सारे एक्टर अपने शॉट के बाद वेनिटी वैन में जाकर बैठते है. वही अमिताभ बच्चन सेट पर ही मौजूद रहते है. और हर किसी का काम बारीकी से देखते है, अमित जी अपनी सफल फिल्मों का श्रेय भी अपने डायरेक्टर को देते है ,क्योंकि वह अपने आप को डायरेक्टर का एक्टर मानते हैं.

अमित जी के अनुसार वह डायरेक्टर की कही बात कभी नहीं टालते क्योंकि एक फिल्म की कहानी को जितना अच्छे से डायरेक्ट समझता है  और निर्देशन कर सकता है वह कोई एक्टर नहीं कर सकता. इसी बात को मद्दे नजर रखते हुए अमित जी ने अपने एक इंटरव्यू में डायरेक्टर से संबंधित एक किस्सा सुनाया.
अमित जी के अनुसार मैं फिल्म बंटी और बबली की शूटिंग कर रहा था जिसमें एक आइटम गाना था कजरारे कजरारे कजरारे तेरे नैना… इस गाने में स्पेशल अपीयरेंस में ऐश्वर्या राय थी और साथ में अभिषेक और मेरी जोड़ी भी थी. हम तीनों को मिलकर इस आइटम नंबर पर डांस करना था.

इस गाने के गीतकार गुलजार साहब है और संगीत शंकर एहसान लॉय की जोड़ी ने दिया था और कजरारे गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट थी जब फिल्म के डायरेक्टर शाद अली मेरे पास ये गाना लेकर आए और मुझे बताया कि हम तीनों को अर्थात ऐश्वर्या अभिषेक और मुझे इस गाने पर डांस करना है. तब ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी नहीं हुई थी.

जब मुझे पता चला एक आइटम नंबर पर मुझे ठुमके लगाने हैं वह भी ऐश्वर्या और अभिषेक के साथ , तो मुझे कुछ अटपटा सा लगा, क्योंकि मेरा मानना था उम्र के हिसाब से यह डांस करना मेरे लिए सही नहीं होगा लिहाजा मैंने डायरेक्टर से डांस के लिए मना कर दिया था ये कह कर कि इस उम्र में मेरा डांस करना अच्छा नहीं लगेगा. लेकिन जब डायरेक्टर ने मुझसे कहा कि मैं उन पर विश्वास रखूं फिल्म का यह गाना दर्शकों को बहुत पसंद आएगा और आप तीनों की जोड़ी इस आइटम नंबर पर कहर ढाएगी .तो डायरेक्टर की बात सुनकर और उनका विश्वास देखकर मुझे ना चाहते हुए भी हां करनी पड़ी .उसके बाद यह गाना शूट हुआ कजरारे कजरारे तेरे नैना… तो सभी को बहुत पसंद आया.

और जब बंटी और बबली रिलीज हुई तो इस फिल्म के इस गाने को दर्शकों ने इतना ज्यादा पसंद किया कि आज भी हर शादी फंक्शन में यह गाना चार चांद लगा देता है . गाना हिट होने के बाद बंटी और बबली फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे कहा सर मैने कहा था ना आप पर फिल्माया ये गाना जरूर हिट होगा, उस वक्त डायरेक्टर की विजयी मुस्कान देखकर मै मुस्कुराए बिना नहीं रह पाया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...