Sholay movie : एक समय वह भी था जब एक्टर डायरेक्टर पर और डायरेक्ट एक्टर पर आंख बंद करके भरोसा करते थे, और बिना कोई सवाल किया डायरेक्टर की बात मानकर अपनी परफॉर्मेंस दे देते थे . लेकिन शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान जब फिल्म के डायरेक्टर ने पहली बार अमजद खान अच्छा ण की डायलॉग डिलीवरी सुनी तो डायरेक्टर के पसीने पसीने छूट गए.

क्योंकि गब्बर सिंह का किरदार निभाने वाले अमजद खान ने बतौर विलन चिख चिल्लाकर या डरावना चेहरा बना कर पहले सीन में ही डायलॉग नहीं बोला बल्कि दबी हुई जुबान में धीरे से अरे ओ सांभा कितने आदमी थे... जैसा डायलॉग बोला , अमजद खान के मुंह से शोले फिल्म में डाकुओं के सरदार का किरदार निभाने वाले गब्बर सिंह के मुंह से ऐसा डायलॉग डिलीवरी सुनकर वहाँ उपस्थित लोगों को चक्कर ही आ गया. क्योंकि पहले के जितने भी विलन थे उनको देखकर ही दर्शक डर जाते थे ,उनकी डायलॉग डिलीवरी भी डराने वाली और भारी भरकम आवाज में डराने वाली होती थी ऐसे में शोले फिल्म में अमजद खान का इस तरह का धीमी आवाज में बोलने वाला अंदाज़ ने सभी को चौका दिया.

https://youtube.com/shorts/cgfyyfxEoDo?si=z6PnYaspPdB0yEbI

लेकिन बावजूद इसके फिल्म शोले में अमजद खान अर्थात गब्बर सिंह का यही अंदाज पूरी फिल्म में रखा , और जब फिल्म रिलीज हुई तो गब्बर सिंह के डायलॉग इतने ज्यादा हिट हुए कि आज भी वह डायलॉग लोगों द्वारा दोहराए जाते हैं . और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि गब्बर सिंह जैसा किरदार आज तक दूसरा पैदा नहीं हुआ. शोले फिल्म को आईकॉनिक फिल्म माना जाता है और गब्बर सिंह अथार्त अमजद खान को इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन विलन आज भी माना जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...