Lock Upp : आजकल रियलिटी शोज का दौर चल रहा है जहां पर कई सारे रियलिटी शोज दर्शकों का दिल जीत रहे हैं . इन्हीं रियलिटी शोज के तर्ज पर एक नया रियलिटी शो धूम मचा रहा है जिसका नाम है लॉक अप सच या सजा , जहां इस शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान है. वही इस शो में भाग लेने वाले 14 कैदियों में कुछ कैदी ऐसे हैं जो अपने आप में एक कंट्रोवर्शियल हस्ती हैं , जैसे बिग बॉस 19 के विजेता प्रसिद्ध टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, प्रसिद्ध टीवी एक्टर राम कपूर, और दुखी और प्रसिद्ध हर्षद चोपड़ा .

लॉकअप में कैदी के रूप में यह कुछ ऐसे सेलिब्रिटी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें , तो कहीं ना कहीं यह सारे प्यार में धोखा खाए या मानसिक तौर पर दुखी दिलजले हैं, इन सभी ने शो के दौरान अपने दिल टूटने और धोखा खाने को लेकर रहस्यमई बातें उजागर की.

सुनीता आहूजा जो गोविंदा की वाइफ है उन्होंने बताया 41 साल की शादी में गोविंदा के कई अफेयर्स के बावजूद वह चुप रही लेकिन अब गोविंदा की जिंदगी में कोई दूसरी आ गई है जिस वजह से उनको अपनी खुद की पहचान बनाने पर मजबूर होना पड़ा जिसमें वह काफी हद तक सफल भी रही है, वही प्रसिद्ध टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला जो हमेशा सोशल मीडिया पर हंसते मुस्कुराते छोटे-छोटे कपड़े पहन कर नाचती गाती नजर आती है, उन्होंने अपना सीक्रेट लॉकअप में प्रीमियर के दौरान बताया की गौरव खन्ना के साथ वह तलाक लेने जा रही हैं.

पिछले 1 साल से वह अलग रह रही है, यह सुनकर सभी हक्के बक्के हो गए , क्योंकि गौरव खन्ना और आकांक्षा हर सोशल फंक्शन में स्वीट कपल की तरह नजर आए और दोनों ने ही एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक कपल होने का दावा भी किया, इतना ही नहीं पिछले 10 साल से यह दोनों शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं , ऐसे में आकांक्षा का लॉकअप शो के दौरान तलाक लेने का फैसला सुनने के बाद वहां मौजूद सारे कैदी और जेलर सहित सभी आश्चर्यचकित रह गए .

गौरव खन्ना की ही तरह प्रसिद्ध एक्टर हर्षद चोपड़ा ने भी अपना एक सीक्रेट जो की काफी दर्द भरा है ,और उन्होंने यह सीक्रेट 10 सालों से अपने अंदर छुपा के रखा था वो सीक्रेट जब लॉकअप के दौरान हर्षद ने उजागर किया तो उनकी बात सुन कर सभी दुखी हो गए , हर्षद चोपड़ा के अनुसार 2010 में उनकी प्रेमिका और उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड के बीच अफेयर हुआ और दोनों ही हर्षद को छोड़कर चले गए हर्षद के अनुसार इमोशनली वो बहुत वीक है इसलिए जब कभी उनको तकलीफ या दुख होता था तो वह या तो वह अपनी प्रेमिका से शेयर करते थे,या अपने सबसे बेस्ट फ्रेंड के साथ शेयर करते थे, लेकिन यह उनको बिल्कुल भी पता नहीं था , कि उनकी प्रेमिका और बेस्ट फ्रेंड के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है. और यह दोनों उनको एक दिन एक साथ छोड़ देंगे.

जहां तक राम कपूर का सवाल है तो वह अपना काफी ज्यादा वजन कम करने को लेकर तो चर्चा में है ही लेकिन साथ ही वह ऊलजलूल हरकतों के साथ मै ऐसा ही हूँ बोल कर सोशल मीडिया पर कंट्रोवर्शियल बयान देते नजर आते हैं, इसके बाद लोगों का मानना है की वजन के साथ-साथ उनके दिमाग पर भी थोड़ा असर हो गया है. बहरहाल लॉक अप शो की शुरुआत हो चुकी है , और इन कैदियों के अलावा भी कुछ कैदी ऐसे हैं जो बेवफाई की मिसाल बनकर शो में पधारे हैं . 6 हफ्ते के शो में और क्या-क्या देखने को मिलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...